Monday, March 30, 2026
BREAKING
वह दिन दूर नहीं जब कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा लेने के लिए पंजाब आएंगे: भगवंत सिंह मान विपक्ष पंजाब के पंजाब की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37 प्रतिशत गिरावट पंजाब में वेयरहाउसिंग अधिकारी की मौत का मामला कमजोर किया जा रहा है : सुनील जाखड़ मंत्रिमंडल ने एनएचएआई के सड़क प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए सतलुज नदी से गाद निकालने को मंजूरी दी सांसद सैलजा ने किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक कांग्रेस विधायक दल की बैठकः प्रदेशभर की मंडियों में जाएंगे कांग्रेस विधायक- हुड्डा राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी की शिकायत करेगी कांग्रेसः हुड्डा ईरान युद्ध के बीच सरकार ने केरोसिन की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए नियमों में दी ढील

राष्ट्रीय

पहले महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप से पहले भारत की राष्ट्रपति से सीएबीआई अध्यक्ष ने की मुलाकात

20 सितंबर, 2025 08:36 PM

भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) के अध्यक्ष महंतेश जी. किवादासन्नावर ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति को 11 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले पहले महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप की जानकारी दी। सीएबीआई अध्यक्ष के साथ पूर्व विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री और टूर्नामेंट आयोजन समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थीं।

राष्ट्रपति के साथ अपनी बातचीत के बारे में बात करते हुए महंतेश जी. किवादासन्नावर ने कहा, “माननीय राष्ट्रपति से मिलना और दुनिया भर की दृष्टिबाधित महिला क्रिकेटरों के समावेश, साहस और खेल भावना का जश्न मनाने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन का विवरण प्रस्तुत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।”

मीनाक्षी लेखी ने कहा, “माननीय राष्ट्रपति सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। दिव्यांग पुरुष और महिलाएं इस पूरे सफर में उनके द्वारा दिए गए समर्थन के लिए तहे दिल से आभारी हैं।”

भारत और श्रीलंका पहले महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप की सह-मेजबानी कर रहें हैं। मैच नई दिल्ली, बेंगलुरु और कोलंबो में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमेरिका की टीम हिस्सा ले रही है। 21 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा।

सप्ताह की शुरुआत में यह पुष्टि की गई थी कि अगर पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो फाइनल मुकाबला कोलंबो में होगा। भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने 2023 आईबीएसए विश्व खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था और इतिहास रचा था। उस आयोजन के ठीक 2 साल बाद विश्व कप आयोजित किया जा रहा है।

पहले महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:-

बी1 श्रेणी: सिमू दास (दिल्ली), पी. करुणा कुमारी (आंध्र प्रदेश), अनु कुमारी (बिहार), जमुना रानी टुडू (ओडिशा), काव्या वी (कर्नाटक)

बी2 श्रेणी: अनेखा देवी (दिल्ली), बसंती हंसदा (ओडिशा), सिमरनजीत कौर (राजस्थान), सुनीता सराठे (मध्य प्रदेश), पारबती मारंडी (ओडिशा)

बी3 श्रेणी: दीपिका टीसी (कर्नाटक – कप्तान), फूला सोरेन (ओडिशा), गंगा एस कदम (महाराष्ट्र – उप कप्तान), काव्या एनआर (कर्नाटक), सुषमा पटेल (मध्य प्रदेश), दुर्गा येवले (मध्य प्रदेश)

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं