Monday, July 06, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू हमीरपुर जिला परिषद में BJP की जीत, अनीता शर्मा अध्यक्ष और गुरदीप सिंह बने उपाध्यक्ष एवरेस्ट फतह, CM सुक्खू ने की रुचि ठाकुर को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा सुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जिंदगियाँ बचाने तक: समय पर ईएनटी इलाज अब पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण एवं कारगर दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार 8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार; एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याएं सुनेंगे हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट सुधार का काम शुरू, ECI ने शुरू की SIR प्रक्रिया

16 सितंबर, 2025 04:48 PM

बिहार के बाद अब ECI ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट को ठीक करने के लिए SIR की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले साल होने वाले चुनावों को देखते हुए आयोग का यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस प्रक्रिया का लगातार विरोध करती रही हैं और आरोप लगाती रही हैं कि जानबूझकर वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं। इन आरोपों के बीच आयोग ने आज से इस प्रक्रिया के लिए चुनाव अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

ट्रेनिंग का उद्देश्य और प्रक्रिया
एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि कोलकाता में आज से शुरू हुई ट्रेनिंग में बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य BLO को SIR प्रक्रिया को सही और सुचारू तरीके से पूरा करने के लिए मार्गदर्शन देना है। आने वाले दिनों में राज्यभर के ADM और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ERO) को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। ये अधिकारी फिर जमीनी स्तर पर काम करने वाले बीएलओ को ट्रेन करेंगे, जो घर-घर जाकर वोटरों के विवरणों की पुष्टि करेंगे।

वोटर मैपिंग और पुरानी लिस्ट से होगा मिलान
अधिकारी ने बताया कि इस हफ्ते के आखिर में डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश भारती कोलकाता का दौरा करेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे। इस बीच जिला स्तर पर वोटर मैपिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में एक अहम निर्देश यह है कि 2002 की वोटर लिस्ट का मिलान जनवरी 2025 में प्रकाशित होने वाली नई वोटर लिस्ट से किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि 2002 के वोटरों का क्रॉस-वेरिफिकेशन करने से बुजुर्ग मतदाताओं को विशेष राहत मिलेगी, जिन्हें अपनी पात्रता साबित करने में दिक्कतें आ सकती हैं।

2002 की SIR लिस्ट का महत्व
बता दें कि ECI ने इस साल जुलाई में 2002 की SIR वोटर लिस्ट को प्रकाशित किया था, जिसके बाद यह तय हो गया था कि आयोग बंगाल में नई SIR प्रक्रिया शुरू करने वाला है। कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, मालदा, हावड़ा और हुगली समेत 11 जिलों की 100 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों की 2002 की वोटर लिस्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जारी की गई थी। बीरभूम और दक्षिण 24 परगना जिलों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों की लिस्ट उस समय उपलब्ध नहीं थी। 2002 की SIR वोटर लिस्ट को नई प्रक्रिया का आधार माना जा रहा है, क्योंकि यह पिछले दो दशकों में हुई आखिरी SIR थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित