Monday, May 04, 2026
BREAKING
आईपीएल 2026: सीएसके-डीसी के बीच जंग, मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में करीब आना मकसद विधानसभा उपचुनाव : गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवार जीते, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे हिमाचल बोर्ड: 12वीं के नतीजे घोषित, 92.02 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास भारत को मिलेगी एआई ऑर्बिटल डेटा सेंटर सैटेलाइट; पिक्सेल और सर्वम ने की साझेदारी असम चुनाव परिणाम: जोरहाट से भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गौरव गोगोई को हराया, छठी बार बने विधायक आईपीएल 2026: उंगली की चोट के बाद इग्लैंड लौटे आरसीबी के ओपनर फिल सॉल्ट कमोडिटी डेरिवेटिव्स में बैंकों-बीमा कंपनियों की एंट्री के पक्ष में नहीं आरबीआई और आईआरडीएआई: सेबी प्रमुख मनोज मुंतशिर को भा गई 'चिरैया', बोले- शादी लाइसेंस नहीं है, समाज को संवेदनशील होना पड़ेगा बंगाल चुनाव परिणाम: इन चुनावी वादों और ‘एम फैक्टर’ ने किया 'दीदी का खेला', भाजपा को बंपर बढ़त मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने एनर्जी-मिनरल्स पर समझौते पर लगाई मुहर

राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में चुनावी रुझानों के बीच श्रीलंका के विपक्ष के नेता ने पीएम मोदी को दी बधाई

04 मई, 2026 04:44 PM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त हासिल करती नजर आ रही है। वहीं, चार जिलों में टीएमसी का खाता भी नहीं खुला है। इस बीच श्रीलंका में विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

श्रीलंकाई नेता सजित प्रेमदासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत पर बधाई। यह जनादेश लोगों की इच्छा और लोकतांत्रिक भागीदारी की हमेशा रहने वाली ताकत को दिखाता है। भारत की लगातार तरक्की और स्थिरता की कामना करता हूं।"

पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर जारी गिनती के बीच ऐसे चार जिले सामने आए हैं, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का खाता तक नहीं खुलता दिख रहा है। जिन चार जिलों में टीएमसी का खाता तक खुलता नहीं दिख रहे हैं, उसमें उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जबकि दक्षिण बंगाल के झारग्राम और पश्चिम बर्धमान शामिल हैं।

झारग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर सुबह 10:30 बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। इन सीटों में नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम, और बिनपुर (एसटी) शामिल हैं।

झारग्राम इलाका आदिवासी बहुल जंगलमहल क्षेत्र का हिस्सा है, जो कभी माकपा का गढ़ रहा, लेकिन 2011 के बाद यह तृणमूल कांग्रेस का मजबूत आधार बन गया था। लेफ्ट फ्रंट के अंतिम वर्षों में यह इलाका माओवादी गतिविधियों के लिए भी जाना जाता था।

अलीपुरद्वार जिले की पांच सीटों पर भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। इनमें कुमारग्राम (एसटी), कालचिनी (एसटी), अलीपुरद्वार, फलाकाटा (एससी) और मदारीहाट (एसटी) शामिल हैं।

इसी तरह जलपाईगुड़ी जिले की सात सीटों पर भी भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इनमें धुपगुड़ी (एससी), मयनागुड़ी (एससी), जलपाईगुड़ी (एससी), राजगंज (एससी), डाबग्राम-फुलबाड़ी, माल (एसटी) और नागराकाटा (एसटी) शामिल हैं।

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भाजपा 192 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा एजेयूपी 2 सीटों पर आगे है, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) 1 सीट पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 1 सीट पर और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) 1 सीट पर आगे चल रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान कराया गया था। कुछ सीटों पर पुनर्मतदान (रीपोलिंग) भी हुआ। हालांकि दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर अभी भी मतदान बाकी है। यहां झड़पों की खबरों के चलते चुनाव आयोग ने फिर से वोटिंग कराने का फैसला लिया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

विधानसभा उपचुनाव : गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवार जीते, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे

विधानसभा उपचुनाव : गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवार जीते, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे

असम चुनाव परिणाम: जोरहाट से भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गौरव गोगोई को हराया, छठी बार बने विधायक

असम चुनाव परिणाम: जोरहाट से भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गौरव गोगोई को हराया, छठी बार बने विधायक

बंगाल चुनाव परिणाम: इन चुनावी वादों और ‘एम फैक्टर’ ने किया 'दीदी का खेला', भाजपा को बंपर बढ़त

बंगाल चुनाव परिणाम: इन चुनावी वादों और ‘एम फैक्टर’ ने किया 'दीदी का खेला', भाजपा को बंपर बढ़त

भारत में रियल एस्टेट ट्रांजेक्शन की वैल्यू 2026 की पहली तिमाही में 1.7 अरब डॉलर रही

भारत में रियल एस्टेट ट्रांजेक्शन की वैल्यू 2026 की पहली तिमाही में 1.7 अरब डॉलर रही

पश्चिम बंगाल : मुस्लिम वोट बैंक में दरार? रुझानों ने उठाए सवाल ; ममता बनर्जी की बढ़ती मुश्किलें

पश्चिम बंगाल : मुस्लिम वोट बैंक में दरार? रुझानों ने उठाए सवाल ; ममता बनर्जी की बढ़ती मुश्किलें

पश्चिम बंगाल में शहर-शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, कोलकाता में बांटी गईं कमला भोग और झाल मुड़ी

पश्चिम बंगाल में शहर-शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, कोलकाता में बांटी गईं कमला भोग और झाल मुड़ी

संत त्यागराज की 259वीं जयंती : सांस्कृतिक विरासत को बचाने का संकल्प, पवन कल्याण ने सुझाए दो बड़े प्रस्ताव

संत त्यागराज की 259वीं जयंती : सांस्कृतिक विरासत को बचाने का संकल्प, पवन कल्याण ने सुझाए दो बड़े प्रस्ताव

विधानसभा उपचुनाव: रुझान में पांच राज्यों की 7 सीटों पर भाजपा को बढ़त, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे

विधानसभा उपचुनाव: रुझान में पांच राज्यों की 7 सीटों पर भाजपा को बढ़त, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे

बंगाल में भगवा की चमक, तमिलनाडु में विजय की धमक, असम में बिस्वा पर विश्वास कायम

बंगाल में भगवा की चमक, तमिलनाडु में विजय की धमक, असम में बिस्वा पर विश्वास कायम

रुझानों में बंगाल में BJP ने छुआ 150 का आंकड़ा, तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK सबसे आगे

रुझानों में बंगाल में BJP ने छुआ 150 का आंकड़ा, तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK सबसे आगे