Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है एनीमिया का खतरा 'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज भारत के साथ मजबूत करेंगे रिश्ते, पाकिस्तान से तनाव के बीच 'विक्ट्री डे' पर तालिबान ने भरी हुंकार जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में इस बार बिना डर के हुआ निष्पक्ष मतदान : दिलीप घोष

24 अप्रैल, 2026 11:54 AM

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद भाजपा नेता दिलीप घोष ने मतदान प्रक्रिया को लेकर बयान दिया। दिलीप घोष ने कहा कि इस बार का चुनाव पहले की तुलना में बिल्कुल अलग रहा। उन्होंने कहा कि पहले मतदाताओं को डराया-धमकाया जाता था और कई बार पुलिस भी लोगों को वोट डालने से रोकती थी, जिसके कारण लोग चाहकर भी मतदान नहीं कर पाते थे लेकिन इस बार ऐसा माहौल देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा, "इस बार सभी मतदाताओं ने मिलकर वोट डाला। किसी तरह का डर नहीं था।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भरोसा दिया था कि 'डर आउट, भरोसा इन, भाजपा को वोट दें' वह जमीन पर सच होता नजर आया।

दिलीप घोष के मुताबिक, इस बार के मतदान ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दिखाया है। उन्होंने इसके लिए चुनाव आयोग की भूमिका की सराहना करते हुए धन्यवाद भी दिया।
वहीं, मतदान के दौरान मौसम भी बड़ी चुनौती बनकर सामने आया। दिलीप घोष ने बताया कि गुरुवार को तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच था और उमस के कारण हालात और भी मुश्किल हो गए थे। उन्होंने कहा कि इस गर्मी और नमी में मतदाताओं, चुनाव अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद, उन्होंने लोगों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने अपने कर्तव्य को निभाया और बड़ी संख्या में मतदान किया। बता दें कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। अब दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जिसके लिए 29 अप्रैल की तारीख तय की गई है। 4 मई को वोटों की गिनती होगी। इसी दिन चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं