Friday, October 16, 2026
BREAKING
• कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत • पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज • परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर • हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं • "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार • परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

पंजाब

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

16 अक्टूबर, 2026 09:02 PM

चंडीगढ़/मानसा : पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद राज्य सरकार सवालों के घेरे में हैं। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार के संरक्षण में नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं, और जो कोई भी आवाज उठाता है, उसे गोली मार दी जाती है। राज्य की विपक्षी पार्टियों, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि परिवार बहुत गहरे दुख से गुजर रहा है और इस मुश्किल समय में पूरा पंजाब उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, "यह उम्मीद करना ही गलती थी कि नशे के आदी मुख्यमंत्री नशे की समस्या को खत्म कर पाएंगे। आज पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार के संरक्षण में नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं, और जो कोई भी आवाज उठाता है, उसे गोली मार दी जाती है। मैं इसके लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराती हूं।"


अकाली सांसद ने कहा, "पंजाब ने देखा है कि मुख्यमंत्री के सामने आवाज उठाने पर मोहनजीत के साथ क्या हुआ, और वित्त मंत्री से 'चिट्टा' (नशीला पदार्थ) की बिक्री रोकने की गुहार लगाने पर हमारे भाई गुलजार को पुलिस की बर्बरता का शिकार होना पड़ा।"
उन्होंने कहा, "एक ऐसा व्यक्ति जिसका हथियारों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था, जो जेल की सजा काट चुका था और 2023 में वापस आया, और जिसके ठिकानों पर बार-बार छापेमारी हुई थी, उसे 2024 में फिर से हथियारों का लाइसेंस दे दिया गया। जिस पर मामले दर्ज हों, उसको दो असले का लाइसेंस कैसे मिला?" उन्होंने कहा कि परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए।


वहीं, भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने समाचार एजेंसी समाचार एजेंसी से कहा, "ड्रग इंस्पेक्टर, जिसकी भूमिका इस हत्या से जुड़ी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी। खबरों के अनुसार, उसके लॉकर से 7.5 करोड़ रुपए की संपत्ति, 1.5 करोड़ रुपए नकद, आधा किलो सोना और मोहाली, पंजाब व राजस्थान में करोड़ों रुपए की संपत्तियां मिली हैं। खुद डीजीपी ने कहा था कि इस इंस्पेक्टर के संबंध जेल में बंद एक ड्रग माफिया से थे और वह सीमा पार व्यापार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में शामिल था।"


सुनील जाखड़ ने आगे कहा, "डीजीपी की ओर से बताए गए सबूतों के आधार पर उसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का मामला दर्ज किया जाना चाहिए था। इसके बजाय, सरकार ने उसे जमानत दे दी और वापस काम पर रख लिया, यहां तक कि उसे मुख्यालय में एक विभाग का इंचार्ज भी बना दिया। इसका मकान गिराया जाना चाहिए था, लेकिन दूसरों के मकान ढहाए जा रहे हैं।"
भाजपा नेता ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेवकूफ बना रही है, लेकिन इस सरकार के जाने का समय आ चुका है। लोग भी मांग कर रहे हैं कि इस सरकार को बर्खास्त किया जाए।
उधर, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने कानून-व्यवस्था को लेकर 'आप' सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, "जिस तरह आज कानून व्यवस्था के हालात हैं, हम गैंगस्टर और फिरौती जैसे मामलों में पीड़ित परिवारों के पास जा रहे हैं। सरकार कहती है कि सब कुछ नियंत्रण हैं, लेकिन पंजाब की जनता इनका असली चेहरा जान चुकी है। मुझे लगता है कि वर्तमान पंजाब सरकार का कार्यकाल भी पूरा नहीं हो पाएगा।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

"Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

नशा, गैंगस्टरवाद और बदहाल कानून-व्यवस्था ने पंजाब को संकट में धकेला, भगवंत मान सरकार जवाबदेही से नहीं बच सकती: तरुण चुग

नशा, गैंगस्टरवाद और बदहाल कानून-व्यवस्था ने पंजाब को संकट में धकेला, भगवंत मान सरकार जवाबदेही से नहीं बच सकती: तरुण चुग

कोर्ट कैंप के दौरान 3 कैदियों/हवालातियों को किया रिहा-मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट राहुल कुमार

कोर्ट कैंप के दौरान 3 कैदियों/हवालातियों को किया रिहा-मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट राहुल कुमार

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर