Monday, August 17, 2026
BREAKING
यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया 'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा आकलन वर्ष 2026 में 100 करोड़ रुपए से अधिक आय दिखाने वाले करदाताओं की संख्या 39 प्रतिशत बढ़कर 576 हुई: रिपोर्ट आरबीआई स्वैप विंडो के जल्दी बंद करने के फैसले के बावजूद एफसीएनआर (बी) में निवेश 80 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है: रिपोर्ट

पंजाब

पटियाला में टैक्सी ड्राइवर की संदिग्ध हालात में मौत, सुसाइड से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

05 अप्रैल, 2026 07:26 PM

पटियाला : पंजाब के पटियाला जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद ने दुखद रूप ले लिया। पातड़ां के गांव हामझेड़ी में एक टैक्सी ड्राइवर ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों के साथ उनका किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब आरोप है कि संबंधित लोग टैक्सी स्टैंड पर पहुंचे और बलजिंदर सिंह की गाड़ी को नुकसान पहुंचाया और उनके साथ मारपीट भी की। इस पूरे मामले को और गंभीर तब माना जा रहा है, जब आत्महत्या से पहले बलजिंदर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में उन्होंने शुतराणा क्षेत्र के एक पूर्व विधायक और एक पुलिस अधिकारी पर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा अब तक दर्ज किए गए मामले में उस पूर्व विधायक का नाम आरोपियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है।
मृतक के बेटे कृष्ण सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मेजर सिंह और उसके साथी लगातार उसके पिता को परेशान कर रहे थे। उनका कहना है कि इसी मानसिक दबाव और उत्पीड़न से तंग आकर उनके पिता ने यह कदम उठाया।

घटना के बाद गंभीर हालत में बलजिंदर सिंह को हरियाणा के टोहाना स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए समाना के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर मेजर सिंह, करमजीत सिंह, बंटी (निवासी पातड़ां), दीपक (निवासी समाना) और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट