Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

"पटियाला पेग जैसे गाने नहीं चलेंगे, बच्चों को रखो शराब से दूर..." चंडीगढ़ Concert से पहले एडवाइजरी जारी

12 दिसंबर, 2024 06:06 PM

गायक दिलजीत दोसांझ का 'दिल-लुमिनाती' इंडिया टूर इस समय कुछ ज्यादा ही चर्चा चल रहा है। वह स्टेज पर गानों के साथ-साथ सरकार को चैलेंज भी खूब दे रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद उन पर लगने वाले आरोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इंदौर और हैदराबाद में उनके उन गानों पर आपत्ति जताई गई थी, जो शराब से जुड़े थे अब इसी कड़ी में एक और एडवाइजरी जारी हो गई है।

दिलजीत 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में परफॉर्म करने वाले हैं. इससे पहले ही चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एक सलाह जारी की है। आयोग की अध्यक्ष शिप्रा बंसल ने कहा कि एक रिप्रेजेंटेशन फाइल किया है जिसके मुताबिक दिलजीत दोसांझ अल्कोहल को प्रमोट करता कोई गाना इस कॉन्सर्ट में नहीं गा सकते हैं। एडवाइजरी में लिखा गया है कि दिलजीत 'पटियाला पेग', '5 तारा ठेके' और 'केस' जैसे गानों को ट्विस्ट किए शब्दों के साथ भी कॉन्सर्ट में नहीं गाएंगे। CCPCR ने साफ तौर से अपनी एडवाइजरी में लिखा है कि ''ये गाने संवेदनशील आयु के बच्चों को प्रभावित करते हैं.''।

अध्यक्ष ने कहा कि " यह उनके संज्ञान में आया है कि दोसांझ के पिछले संगीत कार्यक्रमों के दौरान बच्चों को मंच पर बुलाया गया था। कभी-कभी कुछ ऐसे गाने बजाए जाते हैं जो बच्चों के लिए अच्छे नहीं होते। पटियाला पैग, 5 तारा और केस जैसे गाने गाने से बचें, भले ही उनमें शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया हो। ये गाने बच्चों को प्रभावित करते हैं।" बाल अधिकार संस्था ने कहा कि अक्सर कॉन्सर्ट देर रात तक चलते हैं, जिससे कम उम्र के बच्चों के शराब पीने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नाबालिगों को शराब नहीं परोसी जानी चाहिए और बताया कि पंजाबी गायक करण औजला के कॉन्सर्ट से पहले भी इसी तरह की सलाह जारी की गई थी।

शिप्रा बंसल ने कहा- "कॉन्सर्ट बहुत देर रात तक चलते हैं और शराब की आपूर्ति की बहुत संभावना है... 18 साल से कम उम्र के बच्चों को शराब नहीं परोसी जानी चाहिए। हमने पंजाबी गायक करण औजला के कॉन्सर्ट के मद्देनजर भी एक सलाह जारी की है।" इसके अलावा, उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को मंच पर लाया गया और उन्हें अनुचित गाने सुनाए गए और तेज आवाज बच्चों के लिए हानिकारक है। इससे पहले 15 नवंबर को तेलंगाना सरकार ने दोसांझ को कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें उन्हें शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने का निर्देश दिया गया था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया