Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

27 मई, 2026 04:47 PM

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।” ओडिशा के राज्यपाल ने भी एक्स पर संदेश साझा कर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण किया।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, ”प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन!” वहीं, महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पकार, लोकतांत्रिक मूल्यों का संस्थापक और स्वतंत्र भारत का पहला प्रधानमंत्री बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के कठिन समय में पंडित नेहरू ने देश को स्थिरता, प्रगति और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

छगन भुजबल ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, उद्योग, शिक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए नेहरू द्वारा लिए गए निर्णय आज भी देश की प्रगति की मजबूत नींव बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा तय की। उन्होंने यह भी कहा कि पंडित नेहरू का युवाओं, विद्यार्थियों और बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा और वैज्ञानिक सोच के महत्व पर बल दिया तथा विविधता में एकता, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित भारत की सोच को मजबूत किया।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने एक्स पर लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू दूरदर्शी राष्ट्र निर्माता थे। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू ने लोकतंत्र को मजबूत किया, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े उद्योगों जैसी संस्थाओं की स्थापना की, जिन्होंने देश के भविष्य को नई दिशा दी।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संस्थाओं के निर्माण और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी देश को प्रेरित करती है। वहीं, कांग्रेस के तमाम नेताओं ने पंडित नेहरु की समाधि स्थल ‘शांति वन’ पहुंचकर उन्हें नमन किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे