Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत गांव बेनड़ा और धूरा में स्कूलों के विकास कार्यों का उद्घाटन • गांव भुल्लरहेड़ी में मस्जिद के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट • पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पंजाब ने केंद्र के समक्ष उठाया माइनर मिनरल वाले राज्यों के लिए एस.ए.एस.सी.आई. 2026-27 के संशोधित पात्रता मानदंडों का मुद्दा, 2025 में राज्य को मिले प्रथम स्थान का दिया हवाला: बरिंदर कुमार गोयल • पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई • दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत • यूपी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया • दिवाली में देशभर में बिक्री 7 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचने की उम्मीद; दिल्ली में 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार: कैट • पटाखों से जलने की घटनाओं के लिए पीजीआई तैयार, प्रो. अतुल पाराशर बोले- उपचार से बेहतर है बचाव • केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ और अन्य राज्यों के बीच कैदियों के तबादले की मंजूरी दी

पंजाब

पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

07 नवंबर, 2026 07:37 PM

चंडीगढ़ : कर्मचारी हितैषी एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत मान सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों (पीआईसीटीईएस) के महंगाई भत्ते में ऐतिहासिक 40 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी देकर और समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करके अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "दिवाली के शुभ अवसर पर पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़े लाभों की घोषणा की है। सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों (पिकटस) के लिए महंगाई भत्ते में ऐतिहासिक 40 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है, जिससे यह 181 प्रतिशत से बढ़कर 221 प्रतिशत हो गया है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाओं को भी नियमित कर दिया है। यह फैसला इन कर्मचारियों को अधिक सुरक्षा प्रदान करेगा।"

उन्होंने बताया, "राज्य सरकार ने अब इन कर्मचारियों को वेतन संबंधी लाभ देने का भी फैसला किया है। सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "राज्य सरकार अपने कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। हम उन्हें सुरक्षित भविष्य प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उन्हें वे सभी लाभ मिलें, जिनके वे हकदार हैं।"

दिवाली के पवित्र त्योहार पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "रोशनी का यह त्योहार पंजाब भर के हर घर में खुशहाली और तरक्की लेकर आए।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत गांव बेनड़ा और धूरा में स्कूलों के विकास कार्यों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत गांव बेनड़ा और धूरा में स्कूलों के विकास कार्यों का उद्घाटन

गांव भुल्लरहेड़ी में मस्जिद के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट

गांव भुल्लरहेड़ी में मस्जिद के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट

पंजाब ने केंद्र के समक्ष उठाया माइनर मिनरल वाले राज्यों के लिए एस.ए.एस.सी.आई. 2026-27 के संशोधित पात्रता मानदंडों का मुद्दा, 2025 में राज्य को मिले प्रथम स्थान का दिया हवाला: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब ने केंद्र के समक्ष उठाया माइनर मिनरल वाले राज्यों के लिए एस.ए.एस.सी.आई. 2026-27 के संशोधित पात्रता मानदंडों का मुद्दा, 2025 में राज्य को मिले प्रथम स्थान का दिया हवाला: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

पीपीएससी मेन्स के रिजल्ट पर पंजाब में बवाल, रवनीत बिट्टू, ढिल्लों और सुनील जाखड़ ने धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

पीपीएससी मेन्स के रिजल्ट पर पंजाब में बवाल, रवनीत बिट्टू, ढिल्लों और सुनील जाखड़ ने धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले दर्ज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 40.37 लाख का जुर्माना लगाया

पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले दर्ज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 40.37 लाख का जुर्माना लगाया

पंजाब सरकार का मुलाजिमों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी सराहनीय कदम : अमृतपाल सिंह

पंजाब सरकार का मुलाजिमों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी सराहनीय कदम : अमृतपाल सिंह

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशे की रोकथाम एवं नशा प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए प्रयास जारी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशे की रोकथाम एवं नशा प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए प्रयास जारी

जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता, सी.पी.आर. एवं आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण मुहैया करवाया

जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता, सी.पी.आर. एवं आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण मुहैया करवाया

पीएनबी द्वारा कालेवाल में मेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन

पीएनबी द्वारा कालेवाल में मेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन