Monday, March 23, 2026
BREAKING
कैबिनेट मंत्री ने जालंधर के सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दौरे के लिए अहमदाबाद किया रवाना ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता 'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए” धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन? 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

पंजाब

पंजाब सरकार ने होला मोहल्ला के लिए भारत की पहली सर्व-ऋतु अनुकूल स्थायी टेंट सिटी की स्थापित

02 मार्च, 2026 07:35 PM
चंडीगढ़ : पंजाब के शिक्षा मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस ने आज श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचने वाली संगत के लिए बनाई गई स्थायी टेंट सिटी सहित निर्बाध धार्मिक दर्शन सुनिश्चित करने हेतु आधारभूत ढांचे के विस्तार और पर्यावरण अनुकूल पहलों संबंधी व्यापक प्रबंधों की जानकारी साझा की।

आज यहां पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि भारत की पहली स्थायी (परमानेंट) एयर-कंडीशंड टेंट सिटी और ग्रीन होला मोहल्ला सहित कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अस्थायी ढांचे की सफलता और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निरीक्षण के बाद स्थायी टेंट सिटी स्थापित करने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब पवित्र नगरी में स्थापित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पंजाब के धार्मिक पर्यटन के लिए ऐतिहासिक क्षण है। यह पूर्णतः वातानुकूलित स्थायी टेंट सिटी वर्षभर श्रद्धालुओं को आरामदायक आवास उपलब्ध कराएगी। इससे मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आने वाली संगत को सुविधा मिलेगी और श्री आनंदपुर साहिब की पर्यटन संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति भगवंत सिंह मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस वर्ष ग्रीन होला मोहल्ला मनाया जाएगा। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सभी लंगर स्थलों पर बायोडिग्रेडेबल विकल्प उपलब्ध कराने का खर्च वहन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बड़े स्तर पर लंगर लगाए जा रहे हैं, इसलिए पर्यावरणीय चिंताओं को प्राथमिकता दी गई है। उपयोग में आने वाली प्रत्येक प्लेट, कप और बर्तन बायोडिग्रेडेबल एवं गैर-प्लास्टिक सामग्री से बने होंगे।

विश्वभर की सिख संगत को गुरु घर के दर्शन हेतु आमंत्रित करते हुए स. बैंस ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी पर्व और फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा के उपरांत अब राज्य सरकार नए उत्साह के साथ होला मोहल्ला मना रही है। उन्होंने संगत से परिवार सहित इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उत्सव में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने बताया कि पवित्र नगरी श्री आनंदपुर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जो रात्रि में आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करती है। पांच प्यारों के पार्क का नवीनीकरण किया गया है। भाई जैता जी संग्रहालय और अन्य ऐतिहासिक स्थल अपनी समृद्ध विरासत प्रदर्शनी के साथ श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं।

पंजाब के हर कोने से ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों पर आने वाली संगत के प्रबंधन के लिए,रूपनगर जिला प्रशासन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से आने वाली संगत के प्रबंधन हेतु 28 समर्पित पार्किंग जोन, दो विशेष ट्रॉली सिटी और ट्रॉली स्ट्रीट स्थापित की हैं। ये सुविधाएं बाथरूम, सीसीटीवी निगरानी और एलईडी स्क्रीन से सुसज्जित हैं। माजहा और दोआबा क्षेत्र से आने वाली संगत को चरण गंगा के निकट ट्रॉली सिटी में तथा मालवा और चंडीगढ़ की ओर से आने वालों को गांव झिंझड़ी स्थित सुविधा केंद्र में ठहराया जाएगा।

हरजोत सिंह बैंस ने आगे बताया कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब और किला आनंदगढ़ साहिब जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक संगत को पहुंचाने के लिए 100 ई-रिक्शा शटल सेवाएं चलाई जाएंगी, जिससे निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा।

उन्होंने घोषणा की कि 2 और 3 मार्च की शाम विरासत-ए-खालसा में भव्य आतिशबाज़ी का आयोजन किया जाएगा, जिससे उत्सव का रंग और गहरा होगा।

स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि चरण गंगा स्टेडियम और तख्त श्री केसगढ़ साहिब में पूर्ण सुसज्जित एंबुलेंस तैनात की गई हैं। प्रत्येक पार्किंग और मुख्य स्थल पर आम आदमी क्लिनिक कार्यरत हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मुख्य मार्ग पर त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग प्रणाली लागू की गई है तथा निहंग सिंहों को पारंपरिक युद्ध प्रदर्शन हेतु पर्याप्त स्थान प्रदान किया गया है।

मुख्य समारोहों की वास्तविक समय की जानकारी और लाइव प्रसारण के लिए प्रमुख स्थलों पर 20 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इससे पार्किंग क्षेत्रों में मौजूद श्रद्धालु भी विरासत खेलों और क्राफ्ट मेले सहित सभी कार्यक्रमों से जुड़े रहेंगे।मंत्री ने इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु महीनों की तैयारी और कड़ी मेहनत करने वाले अधिकारियों का धन्यवाद भी किया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

कैबिनेट मंत्री ने जालंधर के सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दौरे के लिए अहमदाबाद किया रवाना

कैबिनेट मंत्री ने जालंधर के सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दौरे के लिए अहमदाबाद किया रवाना

पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त

पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ एफआईआर पर बोले सुनील जाखड़,

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ एफआईआर पर बोले सुनील जाखड़, "इस्तीफा काफी नहीं, अब गिरफ्तारी जरूरी"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी

पंजाब सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत 1.91 लाख से अधिक विद्यार्थियों को ₹219 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत 1.91 लाख से अधिक विद्यार्थियों को ₹219 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

अकाली दल को बड़ा झटका: बी.सी विंग के ज़िला प्रधान सरवन सिंह मुनीम साथियों सहित आप में शामिल

अकाली दल को बड़ा झटका: बी.सी विंग के ज़िला प्रधान सरवन सिंह मुनीम साथियों सहित आप में शामिल

पंजाब प्रांत में संगठन विस्तार के लिए विनोद सिंगला प्रभारी और राजेश अग्रवाल सहप्रभारी नियुक्त

पंजाब प्रांत में संगठन विस्तार के लिए विनोद सिंगला प्रभारी और राजेश अग्रवाल सहप्रभारी नियुक्त

पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ ने जब्त की 6.5 किलो हेरोइन, फायरिंग के बाद भागे तस्कर

पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ ने जब्त की 6.5 किलो हेरोइन, फायरिंग के बाद भागे तस्कर

गगनदीप सिंह रंधावा के खुदकुशी मामले में बोले सीएम मान,

गगनदीप सिंह रंधावा के खुदकुशी मामले में बोले सीएम मान, "जांच में नहीं आएगी बाधा, इसीलिए मंत्री का लिया इस्तीफा"