Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

पंजाब में Pension धारकों के लिए बड़ी खबर, सरकर ने किया ऐलान

11 नवंबर, 2025 06:48 PM

पंजाब के वित्त मंत्री ने आज यहां घोषणा की कि पंजाब सरकार राज्य के सभी जिला खजाना कार्यालयों में 13 से 15 नवंबर 2025 तक ‘पेंशनर सेवा मेला’ आयोजित करेगी। इस पहल का उद्देश्य राज्य सरकार के सभी पेंशनरों को आवश्यक ई-केवाईसी प्रक्रिया से संबंधित सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे हाल ही में लॉन्च किए गए पेंशनर सेवा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकें।

वित्त मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने 3 नवंबर 2025 को सभी पेंशन संबंधी सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाने हेतु ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। उन्होंने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करवाने और सहज डिजिटल पेंशन सेवाओं का लाभ लेने के लिए मेले के दौरान अपने निकटतम जिला खजाना कार्यालयों में पहुंचें।

यह पोर्टल https://pensionersewa.punjab.gov.in पर उपलब्ध है, और इसके माध्यम से प्रारंभिक चरण में पेंशनरों को छह मुख्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इन सेवाओं में शामिल हैं ‘जीवन प्रमाण’ मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाना, पेंशन को पारिवारिक पेंशन में बदलने हेतु आवेदन देना, लीव ट्रैवल कंसेशन के लिए आवेदन करना, पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करवाना, तथा पेंशनरों के व्यक्तिगत विवरण को अपडेट या बदलना है। ‘जीवन प्रमाण’ मोबाइल ऐप एंड्रॉइड पर https://play.google.com/store/apps/details?id=com.aadhaar.life और आईओएस (iOS) पर https://apps.apple.com/in/app/jeevanpramaan/id6736359405 पर उपलब्ध है।

उन्होंने ने आगे स्पष्ट किया कि इन सेवाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया सरल और उपयोग में आसान है। पेंशनर पोर्टल पर उपलब्ध आधार प्रमाणीकरण सुविधा के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी कर अपने आप को ‘पेंशनर सेवा पोर्टल’ पर पंजीकृत कर सकते हैं। एक बार पंजीकरण पूरा होने के बाद, वे अपने मोबाइल फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप का उपयोग करके पोर्टल पर अपने लॉगिन आईडी से घर बैठे ही इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा ये सेवाएं निकटतम सेवा केंद्रों पर जाकर, सेवा की होम डिलीवरी का अनुरोध करके, संबंधित पेंशन वितरण करने वाले बैंकों या जिला खजाना कार्यालयों में जाकर भी प्राप्त की जा सकती हैं।

पोर्टल के लॉन्च होने के बाद उत्पन्न होने वाली शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए डायरेक्टरेट ऑफ ट्रेज़रीज़ एंड अकाउंट्स, पेंशन एंड न्यू पेंशन स्कीम में एक समर्पित वार रूम स्थापित किया गया है। पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए निदेशालय स्तर पर तीन हेल्पलाइन नंबर, 18001802148, 01722996385 और 01722996386, जारी किए गए हैं, जो सभी कार्यदिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम