Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

राष्ट्रीय

पंजाब में ‘G RAM G’ योजना के खिलाफ प्रस्ताव, शिवराज चौहान बुरे भड़के, कहा- पंजाब करप्शन ग्रसित, मनरेगा बनी थी भ्रष्टाचार का पर्याय

30 दिसंबर, 2025 06:40 PM

मनरेगा का नाम बदलने को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का विरोधी दल लगातार विरोध कर रहे हैं और इसके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब पंजाब से जो खबर आई है वो काफी चौंकाने वाली है। पंजाब में ‘जी राम जी’ के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल स्थित निवास पर 'जी रामजी' बिल को लेकर प्रेस वार्ता की।

पंजाब में मनरेगा मामले पर जमकर भड़के शिवराज चौहान
इस मौके पर उन्होंने मनरेगा को भ्रष्टाचार का पर्याय कहते हुए पंजाब को करप्शन से ग्रसित बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना का विरोध के लिए विरोध हो रहा है। शिवराज चौहान ने कहा कि यह आश्चर्य है कि पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है, और उसके एजेंडे में संसद द्वारा पारित 'विकसित भारत - जी राम जी' कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की बात शामिल है।

विधानसभा में ऐसे प्रस्ताव पारित करना संघीय ढांचे की मूल भावना के विपरीत
शिवराज ने कहा कि संसद में अगर कोई कानून बना है तो विधानसभा में उसके खिलाफ प्रस्ताव पारित करना यह हमारे संघीय ढांचे की मूल भावना के विपरीत है। आगे शिवराज चौहान ने कहा कि पंजाब में मनरेगा में करप्शन के कई मामले हैं। पंजाब में सोशल ऑडिट 13,304 ग्राम पंचायतों में से केवल 5,915 में हुआ। वित्तीय गबन के लगभग 10,653 मामले सामने आए, लेकिन उनमें कार्रवाई नहीं की गई। केंद्रीय टीम ने जांच कर वसूली की अनुशंसा की तो, उसकी वसूली भी नहीं की गई। जिन्होंने ये भ्रष्टाचार किया, दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया, उनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शिवराज चौहान ने गिनाई जी राम जी की खूबियां
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि '20 साल पहले मनरेगा योजना आई थी। इससे पहले कई रोजगार योजनाएं थीं।मनरेगा योजना भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई थी। मजदूरों के बजाय मशीन या कॉन्ट्रेक्टर से काम हो रहा था। ओवर स्टेटमेंट बनाना, एक ही काम बार-बार करना ये सब हो रहा था।

शिवराज चौहान ने कहा कि 'जी रामजी' में पारदर्शिता रहेगी। खेती में बुवाई और कटाई के समय इस योजना के काम को राज्य स्थगित कर सकेंगे। मनरेगा न विकास के लिए कारगर थी और न ही मजदूरों के लिए उपयोगी थी। विकसित भारत के लिए 'जी राम जी' योजना फायदेमंद हैं । अब मजदूर को रोजगार की गारंटी मिल रही है। लेकिन इस योजना को बेकार में ही विरोध हो रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी