Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

पंजाब में 'पावन स्वरूपों' के मामले में हरपाल चीमा का एक और यू-टर्न, जानें अब क्या दी स्पष्टीकरण

21 जनवरी, 2026 01:01 PM

बंगा : बंगा स्थित डेरा नाभा कंवल राजा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को लेकर चल रहे विवाद पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने अपने पहले दिए गए बयान से पीछे हटते हुए नया स्पष्टीकरण दिया है। एक दिन पहले डेरा को क्लीन चिट देने वाले चीमा ने अब कहा है कि रिकॉर्ड सही पाए जाने की बात शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से कही गई थी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 328 ‘लापता स्वरूपों’ की जांच के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) अपनी जांच जारी रखेगी, ताकि किसी भी तरह की अनियमितताओं के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, मंत्री के इस बयान को आम आदमी पार्टी सरकार का एक और “यू-टर्न” माना जा रहा है, क्योंकि सोमवार को दिए गए उनके बयान पार्टी हाईकमान को रास नहीं आए थे। बीते दिन अपने दौरे के दौरान हरपाल चीमा, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और सांसद मलविंदर कंग ने दावा किया था कि डेरा में स्वरूपों के रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। हालांकि, इस पूरे मामले पर एसजीपीसी अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री ने 139 स्वरूपों को लेकर उठाए थे सवाल
वित्त मंत्री चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुराने बयानों से अलग रुख अपनाते हुए यह भी कहा कि एसआईटी और मुख्यमंत्री के बीच किसी ‘गलतफहमी’ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मान ने पहले दावा किया था कि एसजीपीसी के लापता स्वरूप बंगा डेरा में मिले हैं और उन्होंने 169 में से 139 स्वरूपों के हिसाब-किताब पर सवाल उठाए थे। हालांकि, अब चीमा का कहना है कि डेरा प्रबंधन के अनुसार एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी वहां की व्यवस्थाओं से पूरी तरह संतुष्ट हैं और अधिकांश स्वरूप उस समय के हैं, जब उन्हें निजी प्रेसों में छापा जाता था।

25 जनवरी को होगा शुक्राना समागम
इस बीच, डेरा प्रबंधन ने इस मुश्किल दौर के समाप्त होने पर 25 जनवरी को शुक्राना समागम आयोजित करने का ऐलान किया है। डेरा के मुख्य प्रवक्ता अमरीक सिंह बल्लोवाल ने कहा कि यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन संगत ने अनुशासन और जिम्मेदारी का परिचय दिया। उन्होंने विशेष रूप से श्री अकाल तख्त साहिब, एसजीपीसी अध्यक्ष और विभिन्न सामाजिक व किसान संगठनों का धन्यवाद किया, जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से डेरा का समर्थन किया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे