Tuesday, November 17, 2026
BREAKING
• IFFI 2026: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ इंडियन पैनोरमा में चयनित • पीएम मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखने के समारोह का नेतृत्व किया • पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना • ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय: जिनकी दहाड़ और शहादत ने ब्रिटिश हुकूमत के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी • ऋषिकेश-बद्रीनाथ बस हादसा : पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड • सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स • इंद्रियों को नियंत्रण में रखने वाला व्यक्ति उत्कृष्ट शांति को प्राप्त होता है : पीएम मोदी • आंध्र प्रदेश में ‘अकवान’ के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना, 145 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं • आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, क्वाड समूह की बैठक पर भी रहेगी नजर

पंजाब

पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना

17 नवंबर, 2026 01:46 PM

पंजाब में धान की कटाई के साथ पराली जलाने की घटनाओं को लेकर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) और प्रशासन की ओर से निगरानी एवं कार्रवाई जारी है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 16 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पराली जलाने की कुल 6,433 घटनाएं दर्ज की गई हैं। वहीं, राज्य में धान की कुल 32.87 लाख हेक्टेयर भूमि में से 98.50 प्रतिशत क्षेत्र में कटाई पूरी हो चुकी है।

रिपोर्ट के अनुसार पराली जलाने की घटनाओं को लेकर अब तक 5,721 खेतों का निरीक्षण किया गया है। इनमें से 2,524 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई है। वहीं, 294 ऐसे खेत भी मिले हैं, जहां गैर-एएफएल श्रेणी में पराली जलाने के निशान पाए गए। इन मामलों में कुल 2,252 पर्यावरणीय मुआवजे (ईसी) के मामले लगाए गए हैं। इन पर 1 करोड़ 12 लाख 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 40 लाख 60 हजार रुपये की राशि वसूल की जा चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पराली जलाने के मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत कुल 1,971 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, 2,066 मामलों में राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। निगरानी अधिकारियों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की धारा 14 के तहत 35 मामलों में अभियोजन कार्रवाई शुरू की गई है। हालांकि अधिकारियों के खिलाफ कोई चार्जशीट जारी नहीं हुई और न ही किसी अधिकारी को निलंबित किया गया है। राज्य में कुल 1,607 चेतावनी नोटिस और कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

पटियाला जिले में अब तक पराली जलाने की 416 घटनाएं दर्ज की गई हैं। जिले में धान की कुल 2.314 लाख हेक्टेयर भूमि में से 99 प्रतिशत क्षेत्र में कटाई पूरी हो चुकी है। प्रशासन की ओर से 366 खेतों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 230 स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। वहीं, चार गैर-एएफएल खेतों में पराली जलाने के निशान मिले हैं।

पटियाला जिले में पर्यावरणीय मुआवजे के 170 मामले लगाए गए हैं और कुल 8 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 3 लाख 10 हजार रुपये की वसूली हुई है। इसके अलावा 222 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 141 मामलों में राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। जिले में अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन कार्रवाई, चार्जशीट और निलंबन का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, जबकि 390 चेतावनी और कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा 847 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसके बाद संगरूर में 741, तरनतारन में 705, बठिंडा में 591 और पटियाला में 416 घटनाएं सामने आई हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

तरनतारन बस हादसे पर एनएचआरसी सख्त, पंजाब के मुख्य सचिव को जारी किया सशर्त समन

तरनतारन बस हादसे पर एनएचआरसी सख्त, पंजाब के मुख्य सचिव को जारी किया सशर्त समन

पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका, बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल में हुई शामिल

पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका, बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल में हुई शामिल

विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदली को लेकर कांग्रेस का सख्त फैसला, 4 मेंबरी कमेटी का गठन

विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदली को लेकर कांग्रेस का सख्त फैसला, 4 मेंबरी कमेटी का गठन

अवैध हथियारों और नशा तस्करी के दो नैटवर्क का भंडाफोड़, 2 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार

अवैध हथियारों और नशा तस्करी के दो नैटवर्क का भंडाफोड़, 2 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा

जालंधर में बोले सीएम सैनी- कमल का फूल विकास की गारंटी, पंजाब को नंबर वन बनाएंगे

जालंधर में बोले सीएम सैनी- कमल का फूल विकास की गारंटी, पंजाब को नंबर वन बनाएंगे

अमृतसर में सचिन पायलट की साइकिल रैली के विरोध पर कांग्रेस नेता बोले- काली झंडी हमारे लिए काला टीका

अमृतसर में सचिन पायलट की साइकिल रैली के विरोध पर कांग्रेस नेता बोले- काली झंडी हमारे लिए काला टीका

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लगभग 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करवाई

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लगभग 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करवाई

संगरूर में बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर से शुरू होगा 100 दिवसीय अभियान

संगरूर में बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर से शुरू होगा 100 दिवसीय अभियान

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई