Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

पंजाब में नशे के खिलाफ गर्वनर के साथ दिखें डेरा ब्यास प्रमुख, कर रहे पैदल यात्रा

10 फ़रवरी, 2026 06:30 PM

फिरोजपुर जिले में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा नशों के खिलाफ पैदल यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के दौरान उनके साथ डेरा राधा स्वामी ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों भी मौजूद हैं। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी इस यात्रा में शामिल रहे। इस पैदल यात्रा में अश्वनी शर्मा के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचे। जहां यात्रा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे, वहीं युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में इस यात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब से शुरू की गई है।

राज्यपाल द्वारा इस यात्रा में शामिल होने पर डेरा ब्यास मुखी का धन्यवाद किया गया और आम जनता से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की गई। अगर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की बात करें तो उन्हें सार्वजनिक तौर पर इस तरह की यात्राओं में ज्यादा देखा नहीं गया है और इस यात्रा के दौरान भाजपा और अकाली दल के नेता भी एक साथ नजर आ रहे हैं। अब इसका क्या मतलब है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

सुखबीर बादल ने 'आप' नेताओं पर लगाए बड़े आरोप
सुखबीर बादल ने राज्यपाल को नशों के खिलाफ पैदल यात्रा की बधाई देते हुए कहा कि राज्यपाल ने बहुत बड़ा कदम उठाया है और जो काम सरकारों का था, वह अब राज्यपाल साहब ने उठा लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर से ऊपर उठकर राज्यपाल ने इस पैदल यात्रा के लिए सभी को आमंत्रित किया है। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी है और यहां नशा खत्म करने की बजाय बार-बार राजनीति खेली जाती है। इस मौके पर उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह और अरविंद केजरीवाल पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस जंग में सभी को एकजुट होना होगा। सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के नेता नशा बेचने वालों से महीने के पैसे लेते हैं और उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाते हैं, जिस कारण पंजाब में नशा बहुत बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर हम पंजाब में एक भी गैंगस्टर नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि ग्राउंड लेवल से लेकर उच्च स्तर तक के गैंगस्टर पकड़कर लाए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे