Thursday, July 02, 2026
BREAKING
By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर व्हाट्सएप ने दी सफाई, कहा-फोन नंबर की तरह ही नहीं हो पाएगा सर्च पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्’, लिखा-धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्ति संभव धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए उपराज्यपाल ने जम्मू से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना हैरी केन के डबल से इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराया, राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको से होगी भिड़ंत महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब

पंजाब में गैस लीक का कहर! पूरे इलाके में मचा हड़कंप, स्कूल-बिजली और रेल सेवाएं सब बंद

18 जुलाई, 2025 02:57 PM

पंजाब के जालंधर जिले में शुक्रवार एक बड़ा हादसा हो गया। आदमपुर के पास HP गैस से भरा एक टैंकर अचानक पलट गया। टैंकर से लगातार गैस लीक होती रही लेकिन न तो कंपनी का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही ड्राइवर। वह हादसे के बाद से ही फरार है।

1 बजे पलटा टैंकर, सुबह 7 बजे तक लीक होती रही गैस

हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि टैंकर की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर बैलेंस बिगड़ने से पलट गया। इसके बाद टैंकर से लगातार गैस का रिसाव शुरू हो गया। सुबह करीब 7 बजे तक सिलेंडर से गैस निकलती रही।

इलाके में मची अफरा-तफरी, लोगों ने खुद किया कंट्रोल का प्रयास

गैस की तीखी गंध से आस-पास के लोग घबरा गए। कई लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। हालांकि, काफी देर तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने ही पानी डालकर रिसाव को काबू में करने की कोशिश की।

फायर ब्रिगेड ने कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया

इलाके के निवासियों ने फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर गैस की समस्या को रोकने की कोशिशें कीं। गैस लीकेज के कारण किसी बड़े हादसे को टालने के लिए इलाके के सभी स्कूल, रेलवे लाइनों और बिजली आपूर्ति को भी बंद कर दिया गया। बठिंडा से एक और टैंकर मंगवाकर उसमें गैस को शिफ्ट करने के बाद ही सभी सेवाएं बहाल की जाएंगी।

अब तक ड्राइवर का सुराग नहीं, पुलिस तलाश में जुटी

टैंकर का ड्राइवर हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। HP गैस कंपनी से भी जवाबतलबी की गई है कि इतनी बड़ी चूक आखिर कैसे हुई।

गनीमत: बड़ा धमाका नहीं हुआ वरना तबाही तय थी

गैस की मात्रा और रिसाव की रफ्तार देखकर विशेषज्ञों ने बताया कि अगर कोई चिंगारी या आग लग जाती तो बड़ा धमाका हो सकता था। सौभाग्य से समय रहते रिसाव पर काबू पा लिया गया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार