Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

पंजाब में कैंसर और दृष्टि संबंधी देखभाल के लिए देश की पहली ए.आई. आधारित स्क्रीनिंग की शुरुआत

23 सितंबर, 2025 08:17 PM
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप, एहतियाती स्वास्थ्य सेवाओं को और मज़बूत करने की दिशा में ऐतिहासिक क़दम उठाते हुए, पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और दृष्टि दोष का समय रहते पता लगाने के लिए देश की पहली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) समर्थ स्क्रीनिंग डिवाइस लॉन्च की।

यह पहल, जिसे ए.सी.टी. ग्रांट्स के सहयोग से लागू किया गया है, के तहत पंजाब के आठ ज़िलों में पोर्टेबल, रेडिएशन-रहित और ए.आई. पावर्ड डिवाइस लाई गई हैं। इनमें स्तन कैंसर की जाँच के लिए निरामई कंपनी की “थर्मलाइटिक्स”, सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए पैरीविंकल कंपनी का “स्मार्ट स्कोप” और दृष्टि परीक्षण हेतु फोर्स हेल्थ का “पोर्टेबल ऑटो-रिफ्रैक्टोमीटर” शामिल हैं। इस अवसर पर सभी उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, सटीक और किफायती बनाने के इस ऐतिहासिक क़दम को रेखांकित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि समय रहते निदान और उपचार बेहद अहम हैं। रोग की रोकथाम और जल्द पता लगाना ही प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं की नींव है। इन आधुनिक उपकरणों के माध्यम से स्क्रीनिंग अब जनता की पहुँच तक लाई जा रही है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, ताकि बीमारी संबंधी डर, खर्च और उपलब्धता जैसी बाधाओं को दूर किया जा सके। यह पहल न केवल लोगों की क़ीमती जिंदगियाँ बचाएगी बल्कि पंजाब को ए.आई. संचालित जनस्वास्थ्य नवाचार में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने आईसीएमआर राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के आँकड़े साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2024 में पंजाब में 42,288 नए कैंसर मामले सामने आए, जो पिछले साल से 7% अधिक हैं। उन्होंने एनएफएचएस-5 के आँकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब में 30–49 वर्ष आयु वर्ग की केवल 0.3% महिलाओं की स्तन कैंसर के लिए और 2.4% महिलाओं की गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के लिए स्क्रीनिंग हुई है। उन्होंने कहा, “हम इन रुझानों को बदलने और एक राष्ट्रीय मिसाल कायम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

डॉ. बलबीर सिंह ने आगे कहा कि ये ए.आई.-पावर्ड डिवाइस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इस्तेमाल हेतु तैयार किए गए हैं, जो तेज़ और सटीक स्क्रीनिंग सुनिश्चित करते हैं। राज्य का लक्ष्य प्रतिदिन कम से कम 600 व्यक्तियों की आँखों की जाँच और 300 स्तन व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग करना है। इससे न केवल रोग की समय रहते पहचान में वृद्धि होगी बल्कि तृतीयक स्वास्थ्य सुविधाओं पर बोझ भी घटेगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किए गए अभियान “मिशन चढ़दी कला फंड” में खुले दिल से योगदान देने की अपील भी की।

इस मौके पर पंजाब विकास आयोग के सदस्य अनुराग कुंडू, एनएचएम पंजाब के मिशन डायरेक्टर घनश्याम थोरी, स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक डॉ. हितिंदर कौर, परिवार कल्याण निदेशक डॉ. अदिति सलारिया, मेडिकल शिक्षा व शोध निदेशक डॉ. अवनीश कुमार, ईएसआई निदेशक डॉ. अनिल गोयल और एसीटी ग्रांट्स की सीईओ आकांक्षा गुलाटी सहित कई वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी, साझेदार संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य पेशेवर और समुदाय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन