Tuesday, November 24, 2026
BREAKING
• सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी • भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज • हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा • हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा • शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष • 'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा • नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों • सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’ • शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान • हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन

पंजाब

'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

24 नवंबर, 2026 07:05 PM

पंजाब : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और शिअद के बीच हुए गठबंधन के बाद भाजपा नेताओं का दावा है कि पंजाब में अगली सरकार एनडीए की बनेगी और नशे का खात्मा हो जाएगा। पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन पर भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि यह अच्छी खबर है कि एनडीए का सबसे पुराना और भरोसेमंद सहयोगी, अकाली दल, एक बार फिर एनडीए में लौट आया है। इससे पूरे देश में एनडीए मजबूत होगा और पंजाब में भी अकाली दल और भाजपा की सरकार बनेगी। हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन की घोषणा की गई है। इस घोषणा के समय हमारे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद थे। जब इन तीनों ने सभा को संबोधित किया, तो उन्होंने उस पुराने रिश्ते को याद किया। यह सिर्फ एक राजनीतिक गठबंधन नहीं है, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है। 1996 से हमारा यह गठबंधन लगातार कायम रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी ने इस गठबंधन की भावना को और भी मजबूत किया था। कुछ कारणों से बीच में यह गठबंधन टूट गया था। अब फिर से एक साथ आने पर हमें बहुत खुशी हो रही है।


भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि मुझे लगता है कि जैसे एक गहरा और अटूट रिश्ता होता है और जब दो भाई फिर से एक साथ आते हैं, ठीक उसी खुशी के साथ आज ये दोनों भाई फिर से एक हो रहे हैं। पूरे देश में इस बात का जश्न मनाया जा रहा है कि आज का दिन बहुत शुभ है। पंजाब से आम आदमी पार्टी की विदाई तय है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह सचमुच एक ऐतिहासिक गठबंधन है और पंजाब की जनता भी इसका इंतजार कर रही थी। पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी और यह पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के हमारे वादे को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। हम सभी चाहते हैं कि पंजाब तरक्की करे और आगे बढ़े। जो लोग सिर्फ अपनी जेबें भरने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री बने, उन्होंने राज्य को नशे की लत की ओर धकेल दिया और इसके अलावा कुछ नहीं किया। पंजाब की जनता ऐसे अयोग्य और बेकार नेताओं को सत्ता से बाहर कर देगी।


राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आज श्री गुरु नानक देव महाराज का प्रकाश पर्व है और इस शुभ अवसर पर पंजाब और वहां के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। पंजाब के साझा विकास और राज्य में आपसी भाईचारे को ध्यान में रखते हुए, आज एक बहुत महत्वपूर्ण घोषणा की गई है, पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव, भाजपा और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे। यह पंजाब के हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतिनिधित्व करने वाला गठबंधन है। अगर आप इसे सिर्फ राजनीतिक या सीटों के बंटवारे के नजरिए से देखते हैं, तो आप इसे गलत समझ रहे हैं। यह एक बहुत ही स्वाभाविक गठबंधन है, जिसमें आज पंजाब के लोग एक साथ आ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि पंजाब की जनता जरूर इस गठबंधन को सेवा करने का मौका देगी।


उन्होंने सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कहा कि जहां तक सीटों के बंटवारे की बात है तो गृह मंत्री अमित शाह ने खुद कहा है कि दोनों पार्टियों के बीच केमिस्ट्री बन गई है। आपको कुछ ही दिनों में सीट बंटवारे का समझौता पता चल जाएगा। कई पार्टियों ने समय-समय पर पंजाब से नशे को खत्म करने का वादा किया है। आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने के तीन महीने के भीतर पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन करीब पांच साल बीत चुके हैं और नशे की समस्या बनी हुई है। कांग्रेस ने भी सरकार बनने के कुछ हफ्तों के भीतर नशीली दवाओं को खत्म करने का वादा किया था। उनकी सरकार आई और चली गई, लेकिन नशीली दवाओं का खतरा खत्म नहीं हुआ। एक प्लान के साथ अमित शाह ने कहा कि 31 दिसंबर 2029 तक नशा खत्म हो जाएगा। इस देश में नक्सवाल को खत्म किया। देश के कई राज्यों में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया। पंजाब से नशे और गैंगस्टर का सफाया सिर्फ शिअद और भाजपा का गठबंधन ही कर सकता है।


भाजपा नेता अनिल सरीन ने कहा कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच का गठबंधन एक पुराना और समय की कसौटी पर खरा उतरा हुआ गठबंधन है। हमारे गठबंधन में कभी भी सीनियर या जूनियर पार्टनर जैसी कोई बात नहीं रही है। हमने हमेशा पंजाब की भलाई के लिए मिलकर काम किया है और आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे। हमारा रिश्ता एक परिवार की तरह है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों

नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों

सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’

सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान

गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा अकाली दल और CM भी अकाली दल का ही होगा : अमित शाह

गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा अकाली दल और CM भी अकाली दल का ही होगा : अमित शाह

डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक

डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक

गुरदासपुर और बटाला में दो दिवसीय विशेष तलाशी अभियान चलाया; 248 व्यक्ति गिरफ्तार, 1.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

गुरदासपुर और बटाला में दो दिवसीय विशेष तलाशी अभियान चलाया; 248 व्यक्ति गिरफ्तार, 1.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

27 नवंबर को प्रदेशभर में होगा सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन

27 नवंबर को प्रदेशभर में होगा सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन

ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति

पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति