Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

पंजाब में आई बाढ़ से लड़ने को तैयार 'AAP', सभी सांसद-विधायक एक महीने की सैलरी दान करेंगे

02 सितंबर, 2025 08:11 PM

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को देश के सभी राजनीतिक दलों, राज्य सरकारों और खासकर केंद्र सरकार से बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ‘‘आप’’ के सभी सांसद व विधायक बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी एक महीने की सैलरी पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में दान कर रहे हैं। पंजाब सरकार के मंत्रियों और विधायकों समेत ‘‘आप’’ के सभी कार्यकर्ता दिन-रात जमीन पर राहत कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि देश पर आई किसी भी मुसीबत के सामने पंजाब हमेशा सीना तानकर खड़ा रहा है। लेकिन आज पंजाब संकट में है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की हर संभव मदद करें। आइए, हम सब राजनीति से ऊपर उठाकर इंसानियत का धर्म निभाएं और पंजाब को इस भयानक त्रासदी से उबारें।

 

मंगलवार को अरविंद केजरीवाल बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों की मदद की अपील के साथ एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि पंजाब हमारे देश का केवल एक राज्य नहीं है, बल्कि हिन्दुस्तान की एक मजबूत ढाल है। इतिहास गवाह है कि जब भी कोई विदेशी हमलावर हमारे देश की ओर बढ़ा तो पंजाब ने अपनी छाती पर पहला वार झेला। भारत में जितने भी हमले हुए, उन सभी को पंजाब ने अपने सीने पर झेल कर पूरे भारत की रक्षा की। हर मुश्किल घड़ी में पंजाब हमेशा सबसे आगे खड़ा रहा। यह वही पंजाब है, जिसने आजादी के यज्ञ में अपने सबसे ज्यादा बेटों की आहुति दी थी और सरहदों की हिफाजत के लिए अनगिनत शहादतें दी। आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा फांसी पंजाबियों को हुई और पंजाबी सबसे ज्यदा काला पानी गए। इस मिट्टी के कण-कण में मर-मिटने का जज्बा है।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा भारत मां की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानियां दी हैं ताकि बाकी देश महफूज रह सके। पंजाब पांच दरियाओं की वह पवित्र धरती है, जिसके पानी से सिर्फ फसलें ही नहीं, बल्कि ज्ञान व वीरता की गाथाएं भी सिंची गई हैं। यह वो भूमि हैं, जहां वेदों की ऋचाएं गूंजीं, जहां गुरुओं की पवित्र वाणी ने रास्ता दिखाया। जब भारत में अन्न की कमी हुई और यह डर था कि बढ़ती हुई जनसंख्या का पेट कैसे भरेगा, तब पंजाब ने हरित क्रांति के दौरान अपनी धरती में बीज व खाद डालकर पूरे देश के लिए अनाज पैदा किया। पंजाब पूरे देश का पेट भरता है। पूरे देश के लोगों की भूख मिटाने की जिम्मेदारी पंजाब ने उठाई है। आज वही पंजाब मुसीबत में है।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज कुदरत ने पंजाब पर ऐसा कहर ढाया है कि पंजाब बाढ़ की चपेट में आ गया है। पंजाब के खेतों मे बेसुमार पानी भरा है। पंजाब के लोग बेघर और बेरोजगार हो गए हैं। हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। इस आपदा की घड़ी में आज हर पंजाबी एक-दूसरे की मदद कर रहा है। अपनी मुसीबत भूल कर हर पंजाबी अपने पड़ोसी की मदद कर रहा है। इंसानियत की यह मिशाल केवल पंजाब में ही संभव है। यह इंसानियत की वो मिशाल है, जो दुनिया को रास्ता दिखाती है। आज पंजाब जिस आपदा का सामना कर रहा है, वह कोई आम बाढ़ नहीं है, बल्कि 37 साल बाद पंजाब ने ऐसी भयानक तबाही देखी है। एक हजार से ज्यादा गांव पानी में डूबे हैं, ढाई लाख से ज्यादा हमारे भाई-बहन एक झटके में बेघर हो गए हैं। उनकी पूरी जिंदगी की कमाई और सपने पानी में डूब गए हैं।


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह इतना बड़ा संकट है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। पानी इतनी बड़ी मात्रा में हैं कि प्रभावित लोगों तक पहुंचना भी आसान नहीं है। इस अभूतपूर्व संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार और आम आदमी पार्टी का पूरा संगठन एक चट्ठान की तरह पीड़ित लोगों के साथ खड़ा है। ‘‘आप’’ सरकार के सभी मंत्री, विधायक और एक-एक कार्यकर्ता जमीन पर मौजूद है और दिन-रात राहत कार्यों में जुटे हैं। ये लोग खुद नावों में बैठ कर गांव-गांव जा रहे हैं और पानी में उतर कर फंसे हुए लोगों तक पहुंच रहे हैं, लोगों की जिंदगियां बचा रहे हैं। सूखे राशन से लेकर पानी, दवा, पशुओं के लिए चारा समेत हर जरूरी चीज को बिना रूके प्रभावित इलाकों तक पहुंचाया जा रहा है। यह संकट बहुत बड़ा है। संकट की इस घड़ी में पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है।

 

अरविंद केजरीवाल ने सभी राजनीतिक दलों, राज्य सरकारों और विशेष रूप से केंद्र सरकार से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सब राजनीति से ऊपर उठाकर इंसानियत का धर्म निभाएं। आइए, हम मिलकर दिल खोलकर पंजाब की मदद करें। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि जिस पंजाब ने हमेशा देश पर आने वाली हर मुसीबत को अपने सीने पर लिया, जिस पंजाब देश के लोगों का पेट भरा, हम सब मिलकर उस पंजाब के लिए योगदान करें। मुझे उम्मीद है कि इस मुश्किल समय में हम सब लोग पंजाब के साथ डटकर खड़े होंगे। दिल्ली, गुजरात, कश्मीर, गोवा समेत देश में आम आदमी पार्टी के सभी सांसद और विधायक इस कठिन घड़ी में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपनी एक-एक महीने की तनख्वाह पंजाब के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर रहे हैं। आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है। मैं वाहेगुरु जी से अरदास करता हूं कि पंजाब पर अपनी कृपा करें।

 

पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में करें दान
पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने देश भर के लोगों से पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में स्वेच्छा से दान करने की अपील की है। इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष का खाता संख्या भी जारी किया है। मुख्यमंत्री राहत कोष का बचत खाता संख्या 001934001000589 है। इसका आईएफएससी कोड टीपीएससी0000019 है, शाखा कोड 0019 है। बैंक शाखा का नाम पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड है, जो चंडीगढ़ के सेक्टर-1 में पंजाब सिविल सचिवालय में स्थित है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित