Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

पंजाब बजट : हर महीने 1,000 रुपए की उम्मीद से महिलाओं में खुशी, विपक्ष ने उठाए सवाल

08 मार्च, 2026 06:17 PM

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के 2026-27 राज्य बजट में महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए देने की योजना की घोषणा होने की उम्मीद के बीच राज्य में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई महिलाओं ने इसे आम आदमी पार्टी की चुनावी गारंटी पूरी होने की दिशा में बड़ा कदम बताया है, वहीं विपक्ष ने अभी तक किसी को लाभ नहीं मिलने की बात कहकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। एक महिला ने आईएएनएस से कहा कि आज आम आदमी पार्टी अपनी आखिरी बची हुई गारंटी को पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 2021 के चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए देने का वादा किया था और अब सरकार उस वादे को पूरा कर रही है। एक अन्य महिला ने इसे राज्य की महिलाओं के लिए 'बहुत अच्छा तोहफा' बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले बिजली गारंटी योजना के कारण भी परिवार को हर महीने पैसे की बचत हो रही है। उनके अनुसार पहले बिजली बिल में राहत मिलने से हर महीने करीब 2,000 से 2,500 रुपए तक की बचत हो जाती है।

वहीं, एक अन्य महिला ने कहा कि सबसे पहले सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास और गर्व का दिन है क्योंकि लंबे इंतजार के बाद महिलाओं को यह योजना मिलने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविवार के दिन भी विधानसभा का सत्र चल रहा है।
चंडीगढ़ की स्थानीय निवासी प्रभजोत कौर ने भी इस योजना को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह सभी महिलाओं को, खासकर उन महिलाओं को बधाई देना चाहती हैं जो गृहिणी हैं। उनके मुताबिक यह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले जो वादा किया था, वह अब पूरा होने जा रहा है।

हालांकि विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। शिरोमणि अकाली दल की विधायक गनीव कौर मजीठिया ने कहा कि अब तक किसी को कोई पैसा नहीं मिला है। उन्होंने कहा, "अब देखना होगा कि सरकार वास्तव में क्या करती है।"

पंजाब सरकार के बजट में इस योजना की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है। अगर यह लागू होती है तो राज्य की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे