Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

पंजाब पहुंचे अरविंद केजरीवाल का ऐलान, होने जा रहा बड़ा बदलाव

08 अक्टूबर, 2025 08:13 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने पंजाब में बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए 16,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। केजरीवाल ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य पंजाब में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है और अगले गर्मियों तक पावर कट पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। उन्होंने श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की भी शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि पंजाब में बिजली की कमी नहीं है, लेकिन पिछले 75 वर्षों में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर काम न होने के कारण यह सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके तहत 8,000 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, 77 नए सब-स्टेशन बनाए जाएंगे और 200 पुराने सब-स्टेशनों का ओवरहाल किया जाएगा। पूरे नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए SCADA सिस्टम का भी उपयोग किया जाएगा, जिससे कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।

केजरीवाल ने कहा कि देश के अन्य राज्यों के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति का सपना भी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के 4 महीने के भीतर ही पंजाब में बिजली मुफ्त कर दी गई, जिससे लगभग 90% लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। किसानों को अब रात में खेतों में पानी देने नहीं जाना पड़ता और उद्योगों को देश में चौथी सबसे कम दरों पर बिजली मिल रही है।

केजरीवाल ने पंजाब में हाल ही में आई भयानक बाढ़ और इस दौरान हुए जान-माल के भारी नुकसान का जिक्र किया। उन्होंने सांसद अशोक मित्तल की दिल से तारीफ की, जिन्होंने बाढ़ के दौरान जिन परिवारों में मौत हुई है उनके एक-एक सदस्य को अपनी यूनिवर्सिटी में नौकरी देने की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि सरकारें ऐसी घोषणाएं करती हैं, लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत रूप से ऐसी घोषणा करना बहुत बड़ी बात है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन