Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

पंजाब ने ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया शीर्ष स्थान

31 जनवरी, 2026 09:53 PM
चंडीगढ़: पंजाब एक बार फिर स्कूल स्तर पर पर्यावरण स्थिरता में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है, जिसने ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 में प्रतिष्ठित ‘बेस्ट स्टेट’ और ‘बेस्ट डिस्ट्रिक्ट’ पुरस्कार जीते हैं। ये पुरस्कार सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सी.एस.ई.) द्वारा इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में प्रदान किए गए।

ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत बेस्ट स्टेट और बेस्ट डिस्ट्रिक्ट के ये अवॉर्ड पी.एस.सी.एस.टी. के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. के. एस. बाथ ने नई दिल्ली में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की डायरेक्टर जनरल श्रीमती सुनीता नारायण से प्राप्त किए।

उल्लेखनीय है कि पंजाब ने लगातार तीसरे वर्ष ये अवॉर्ड जीते हैं, जो स्कूलों में पर्यावरण जागरूकता और टिकाऊ प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जिक्रयोग है कि पंजाब ने लगातार तीसरे वर्ष बेस्ट स्टेट और बेस्ट डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड  जीते हैं। गौरतलब है कि पंजाब ने कुल 13,258 स्कूलों को ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत पंजीकृत किया, जिनमें से 6,264 स्कूलों ने ग्रीन ऑडिट प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। देश भर में ऑडिट किए गए कुल 7,407 स्कूलों में पंजाब की हिस्सेदारी 84.57 प्रतिशत रही, जो राज्य की अभूतपूर्व भागीदारी और प्रदर्शन को दर्शाता है। देश भर के 433 स्कूलों को प्रतिष्ठित ग्रीन स्कूल का दर्जा दिया गया है, जिनमें से 237 स्कूल पंजाब के हैं, जिनमें 208 सरकारी स्कूल और 10 प्राइवेट स्कूल शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि 185 ग्रीन स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं, जबकि 33 शहरी क्षेत्रों में, जो इस कार्यक्रम की गहरी जमीनी पहुंच को उजागर करते हैं। होशियारपुर जिला देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले के रूप में उभरा है, जिसमें रिकॉर्ड 947 स्कूलों ने ग्रीन ऑडिट पूरा किया, जो देश भर में किसी भी जिले से सबसे अधिक है।

यह शानदार उपलब्धि पी.एस.सी.एस.टी. के सक्रिय प्रयासों का परिणाम है, जिसने पंजाब में ग्रीन स्कूल लहर का महत्वपूर्ण विस्तार किया है। राज्य में ग्रीन स्कूलों की संख्या 2023-24 में 70 से बढ़कर 2024-25 में 196 और 2025-26 में 237 हो गई है।

ग्रीन स्कूल कार्यक्रम छात्रों और स्कूलों को छह प्रमुख पर्यावरणीय क्षेत्रों - वायु, ऊर्जा, भोजन, भूमि, जल और अपशिष्ट - में संसाधन प्रबंधन का मूल्यांकन और सुधार करने का अधिकार देता है, जिससे कम उम्र से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में मदद मिलती है।

ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत पंजाब की निरंतर सफलता ने अन्य राज्यों के लिए एक मानक स्थापित किया है और शिक्षा में पर्यावरण जागरूकता तथा टिकाऊ प्रथाओं को जोड़ने में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है।
 
Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे