Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

चंडीगढ़

पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए

11 जुलाई, 2026 08:19 PM

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी अब खुलकर सामने आती दिखाई दे रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के साथ होने वाली अहम बैठक से पहले ऐसा बयान दिया जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। बैठक में पहुंचने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए चरणजीत चन्नी ने कहा कि हम मीटिंग में आए हैं। अंदर बैठकर बात करेंगे। तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे। हमारा स्टैंड बिल्कुल साफ है। चन्नी के इस बयान को कांग्रेस हाईकमान के सामने अपनी शर्तें मजबूती से रखने और जरूरत पड़ने पर बड़ा राजनीतिक कदम उठाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

क्या है चन्नी के बयान के मायने
चरणजीत चन्नी का तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे वाला बयान केवल एक मुहावरा नहीं, बल्कि पार्टी नेतृत्व को दिया गया स्पष्ट संदेश है। इसका अर्थ यह माना जा रहा है कि चन्नी पहले हाईकमान का रुख देखेंगे और उसके बाद अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे। यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो उनका गुट कांग्रेस की टेंशन बढ़ा सकता है। चुनाव से चन्नी गुट कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा भी खोल सकता है। अब सभी की निगाहें भूपेश बघेल और चरणजीत चन्नी के बीच हुई बैठक के नतीजों पर टिकी हैं। यह बैठक न केवल पंजाब कांग्रेस की आंतरिक राजनीति, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति और पार्टी की एकजुटता के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

जानें पूरा मामला
दरअसल, कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में पार्टी के असंतुष्ट नेताओं के साथ बैठक बुलाई थी। बैठक का समय सुबह 11 बजे तय किया गया था, लेकिन भूपेश बघेल करीब सवा घंटे की देरी से पहुंचे। इस दौरान चन्नी समर्थकों का जमावड़ा भी चर्चा का विषय बना रहा। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान ने चरणजीत चन्नी से केवल दो-तीन वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में शामिल होने को कहा था, लेकिन इसके बावजूद उनके समर्थक करीब 80 नेताओं के साथ बैठक स्थल पर पहुंच गए। इसे चन्नी गुट की शक्ति प्रदर्शन की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

चन्नी समर्थकों की मांग
बैठक से पहले चन्नी समर्थकों ने साफ तौर पर मांग रखी कि यदि कांग्रेस नेतृत्व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को नहीं बदलना चाहता, तो कम से कम 2027 विधानसभा चुनाव के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाए। समर्थकों का तर्क है कि चन्नी एक जनाधार वाले दलित नेता हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी चुनाव मैदान में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। कांग्रेस हाईकमान पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद से नहीं हटाया जाएगा। ऐसे में चन्नी गुट अब मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा को लेकर दबाव बना रहा है। यही वजह रही कि इस बैठक में राजा वड़िंग को शामिल नहीं किया गया, ताकि असंतुष्ट नेताओं के साथ खुलकर बातचीत हो सके।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन

पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी