Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है एनीमिया का खतरा 'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज भारत के साथ मजबूत करेंगे रिश्ते, पाकिस्तान से तनाव के बीच 'विक्ट्री डे' पर तालिबान ने भरी हुंकार जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

पंजाब

पंजाब के DGP गौरव यादव ने पेश किया वार्षिक Report Card, नए साल के लिए किए बड़े ऐलान

31 दिसंबर, 2025 08:34 PM

चंडीगढ़ : साल के आखिरी दिन पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वर्ष 2025 का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में अपराध, नशे और आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाइयों की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही नए साल के लिए कई अहम घोषणाएं भी कीं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 55.78 लाख नशीले कैप्सूल, 26 किलो आइस (क्रिस्टल मेथ), 698 किलो अफीम, 35,000 किलो भुक्की और 16.8 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही नशा तस्करों की करीब 263 करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज किया गया। इस अभियान के तहत लगभग 40,000 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 30,000 के खिलाफ केस दर्ज किए गए।

अन्य अपराधों पर बात करते हुए डीजीपी ने बताया कि साल 2025 में राज्य में 680 हत्याएं, 1583 अपहरण और 944 दुष्कर्म के मामले सामने आए। इसके अलावा स्नैचिंग की 1866 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 992 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 19 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, 131 लोगों को गिरफ्तार किया और कुल 197 बरामदगियां की गईं। आरोपियों से 12 आईईडी, 11.62 किलो आरडीएक्स और 54 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आने वाले वर्ष में फर्जी वीजा लगवाने और लोगों से धोखाधड़ी करने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब पुलिस के लिए एक साइबर सिक्योरिटी पॉलिसी तैयार की जा रही है और पुलिस को और अधिक आधुनिक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। डीजीपी ने कहा कि सरकार द्वारा अब हेड कांस्टेबलों को भी इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर की शक्तियां दी गई हैं, जिससे जांच प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे