Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है एनीमिया का खतरा 'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज भारत के साथ मजबूत करेंगे रिश्ते, पाकिस्तान से तनाव के बीच 'विक्ट्री डे' पर तालिबान ने भरी हुंकार जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

पंजाब

पंजाब के लोगों के लिए तोहफा लेकर आया नया साल, जल्द पूरा होने जा रहा ये Project

01 जनवरी, 2026 07:59 PM

मोहाली : नए साल की शुरुआत मोहाली वासियों के लिए एक बड़े तोहफे के साथ हुई है। लंबे समय से अटका सेक्टर 81-84 डिवाइडिंग रोड प्रोजेक्ट अब फिर से तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और फरवरी तक इसके पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। गमाडा द्वारा जमीन अधिग्रहण और तकनीकी बाधाएं दूर किए जाने के बाद निर्माण स्थल पर मशीनें दोबारा पहुंचनी शुरू हो गई हैं। इस सड़क के तैयार होने से सेक्टर-81 से एयरपोर्ट रोड तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे रोज़ाना का सफर मिनटों में सिमट जाएगा और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई गति मिलेगी। गमाडा ने प्राथमिकता वाले कार्यों की सूची जारी करते हुए सेक्टर 81-84 की डिवाइडिंग रोड को शीर्ष पर रखा है। यह मार्ग मोहाली के रायपुर कलां, चिल्ला और एयरपोर्ट रोड को सीधी कनेक्टिविटी देगा।

बाधा बना बिजली टावर, जल्द होगा शिफ्ट
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा जमीन अधिग्रहण में आई रुकावट के कारण यह काम बीच में रुक गया था, लेकिन अब कार्रवाई के बाद मौके पर बेस लेवलिंग का काम तेज़ी से चल रहा है। निर्माण के दौरान एक बड़ा ट्रांसमिशन बिजली टावर सबसे बड़ी अड़चन बना हुआ था। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन को भुगतान किया जा चुका है और आधिकारिक जानकारी के अनुसार टावर शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। टावर हटते ही सड़क निर्माण कार्य अंतिम चरण में प्रवेश कर जाएगा।

एयरपोर्ट रोड से सीधी कनेक्टिविटी, 25 की बजाय 7 मिनट में सफर
यह मार्ग सीपी-67 मॉल के समानांतर चलते हुए जिला प्रशासनिक परिसर सेक्टर-76, 77, 78, 79, 80 और 81 से होकर सीधे मुख्य एयरपोर्ट रोड से जुड़ेगा। माना जा रहा है कि सेक्टर-70 से सेक्टर-82 तक का सफर, जो पहले 25 से 30 मिनट लेता था, इस नए मार्ग के शुरू होने के बाद सिर्फ 7 से 8 मिनट में पूरा हो जाएगा। इससे न केवल स्थानीय निवासियों, बल्कि दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को भी समय की बड़ी बचत होगी और संपूर्ण यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।

आईटी सिटी एक्सप्रेसवे भी बना गेम चेंजर
गौरतलब है कि 22 दिसंबर को ग्रीनलैंड कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत शुरू हुआ मोहाली आईटी सिटी एक्सप्रेसवे क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित हो रहा है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से आने वाले यात्री अब शहर में प्रवेश किए बिना सीधे शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंच सकते हैं। इससे ट्रैफिक का दबाव, यात्रा का समय और दूरी—तीनों में कमी आई है। जो सफर पहले 40-45 मिनट में पूरा होता था, वह अब 15-20 मिनट में तय हो रहा है। व्यापारिक परिवहन और पर्यटन क्षेत्र को पहली बार इस स्तर पर बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिल रहा है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे