Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

पंजाब के लोगों के लिए आ गई Good News, 10 लाख के Health Insurance की रजिस्ट्रेशन शुरू

22 सितंबर, 2025 05:41 PM

पंजाब वासियों के लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। दरअसल सीएम मान ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। पंजाब सरकार ने राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत कर दी है। कल से तरनतारन और बरनाला जिलों में इसका रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इस योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध होगा।

आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बेहद सरल है। इन दोनों जिलों में 128 स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को पंजीकरण के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण केवल आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पासपोर्ट की फोटोकॉपी से ही हो जाएगा। सीएम मान ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्य के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आर्थिक सुरक्षा मिले। यह योजना उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

सीएम मान ने आगे बताया कि, लोगों तक पहुंचने के लिए इस योजना का नियमित रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा और गुरुद्वारा साहिब के स्पीकरों के माध्यम से इसकी घोषणा भी की जाएगी। दोनों जिलों के सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन 10-12 दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद, यह योजना पूरे पंजाब में लागू की जाएगी।

आंगनवाड़ी वर्करों को किया जाएगा शामिल
इस योजना में सरकारी कर्मचारियों और आंगनवाड़ी वर्करों को भी शामिल किया जाएगा। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को इस योजना के तहत सूचीबद्ध किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलाज की सुविधा मिल सके। इसके अलावा मोहल्ला क्लीनिकों की संख्या बढ़ाकर 1000 की जा रही है और इस योजना के तहत हर बीमारी को कवर किया जाएगा। सीएम मान ने आगे कहा कि, यह योजना देशभर में एक बड़ी मिसाल कायम करेगी क्योंकि पंजाब पहला ऐसा राज्य होगा जहां हर परिवार को बिना किसी भेदभाव के हर सुविधा मिलेगी। पहले जैसे हर परिवार को मुफ़्त बिजली दी गई है, उसी तरह अब हर परिवार को 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा सुविधा दी जाएगी।

जाने क्या है योजना
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना पंजाब में पहले भी लागू थी। लेकिन अब इसे नया रूप दिया गया है। इसका ऐलान सीएम मान ने 8 जुलाई को कर दिया था। इसके तहत राज्य के सभी 65 लाख परिवार को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 10 लाख रुपए तक कैशलैस इलाज मिलेगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन