Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

पंजाब के उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये के चेक सौंपे

23 सितंबर, 2025 08:11 PM

चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि पंजाब के 2,300 गांव भीषण बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिससे 20 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई और पाँच लाख एकड़ क्षेत्र में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बाढ़ के कारण 56 लोगों की जान गई और लगभग सात लाख लोग बेघर हो गए हैं। इसके अलावा 3,200 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए, 19 कॉलेज मलबे में तब्दील हो गए, 1,400 क्लीनिक और अस्पतालों को भारी नुकसान हुआ, 8,500 किलोमीटर सड़कें तबाह हो गईं और 2,500 पुल ढह गए। उन्होंने आगे बताया कि कुल नुकसान का अनुमान लगभग 14,000 करोड़ रुपये है, लेकिन वास्तविक आंकड़े इससे भी अधिक हो सकते हैं।

मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के उद्योगपतियों ने इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में पंजाबियों के पुनर्वास के लिए विशेष सहयोग दिया है और पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड में खुले दिल से योगदान किया है। इस पहल के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने स्वयं भी बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत और पुनर्वास हेतु 50 लाख रुपये दिए हैं।

कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि उद्योगपतियों ने आज बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत और पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री पंजाब को अपना योगदान सौंपा है। इस संबंध में उद्योगपतियों -मोंटी कार्लाे ग्रुप के श्री कमल ओसवाल ने 1 करोड़ रुपये, हैप्पी फोर्जिंग की श्रीमती मेघा गर्ग ने 1 करोड़ रुपये, सीगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के श्री एम.पी. सहगल ने 50 लाख रुपये, ऑक्टेव अपैरल्स के श्री अभिषेक अरोड़ा ने 50 लाख रुपये, वर्धमान स्पिनिंग मिल्स के श्री नीरज जैन ने 50 लाख रुपये, ट्राइडेंट ग्रुप के श्री दीपक नंदा ने 50 लाख रुपये, जी.बी. रियल्टी के श्री गुरविंदर भट्टी ने 25 लाख रुपये, बैक्टर फूड्स, करीमिका के श्री परवीन गोयल ने 20 लाख रुपये, एरी सुदाना स्पिनिंग मिल्स के श्री सिद्धार्थ खन्ना ने 20 लाख रुपये, रॉकमैन फाउंडेशन के श्री सुमन मुंजल ने 10 लाख रुपये, सी.आई.सी.यू. अध्यक्ष श्री उपकार सिंह आहूजा ने 5 लाख रुपये और रालसन के श्री संजीव पाहवा ने बाढ़ प्रभावित लोगों और उनके राहत कार्यों हेतु 2.5 लाख रुपये का योगदान दिया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन