Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल! गहरी हो रही कांग्रेस में गुटबंदी, चिंता में हाईकमान

29 सितंबर, 2025 07:43 PM

जालंधर : संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान पद को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। जिला कांग्रेस शहरी में “कुर्सी का संग्राम” को लेकर सग्राम चल रहा है और गुटबाजी से हाईकमान चिंतित है। इसी के चलते आब्जर्वर व सह आब्जर्वरों ने फिर कमान संभालनी पड़ी है।

कांग्रेस भवन जालंधर में आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से नियुक्त आब्जर्वर राजेश लिलोठिया ने सभी दावेदारों के साथ एक बार फिर अहम बैठक कर पैनल गठन को लेकर मंथन किया। बैठक में पंजाब प्रदेश कांग्रेस की ओर से नियुक्त सह आब्जर्वर टीना चौधरी, विकास सोनी और शाम सुंदर अरोड़ा भी मौजूद रहे।मीटिंग के अलावा आब्जर्वर और सह आब्जर्वरों ने कई पार्षदों, विभिन्न सेल के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इससे संगठनात्मक हालात का जमीनी स्तर पर अंदाजा लगाया जा सके। हालांकि आज भी कई दावेदार अपनी-अपनी लिस्टें और समर्थकों के साथ दबदबा दिखाने में जुटे दिखाई दिए। हाईकमान किस पर भरोसा जताएगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

अब इतना तय है कि इस खींचतान ने कांग्रेस संगठन की अंदरूनी कमजोरी और गुटबाजी को पूरी तरह उजागर कर दिया है। आज आब्जर्वर से मीटिंग करने वाले दावेदारों में जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान राजिंदर बेरी, प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव दीपक खोसला, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मनु बडिंग, महिला कांग्रेस की कोऑर्डिनेटर डा. जसलीन सेठी, पूर्व पार्षद पति रवि सैनी, पार्षद बंटी नीलकंठ, पार्षद पवन कुमार, कांग्रेस व वाल्मीकि नेता राजेश भट्टी और राजकुमार राजू, युवा नेता संजय सहगल, दिनेश कुमार, हामिद मसीह व अन्य मौजूद रहे। वहीं 16 में से किसी एक को जिला प्रधान बनाए जाने की स्थिति में बाकी 15 दावेदारों में गुटबाजी और धड़ेबंदी की आशंका जताते हुए आब्जर्वर लिलोठिया ने सभी दावेदारों को स्पष्ट अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती और संगठन की एकजुटता सर्वोपरि है। किसी एक के प्रधान बनने पर बाकी दावेदारों को अनुशासन में रहते हुए कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। वहीं राजेश लिलोठिया द्वारा प्रत्येक दावेदार से 100-100 समर्थकों की लिस्ट सौंपने के मैसेज के बाद कई दावेदारों ने लिस्टों को मोबाइल नंबरों सहित ऑब्जर्वर को सौंप दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि इन समर्थकों से कभी भी संपर्क कर फीडबैक लिया जा सकता है। कुछ दावेदारों ने लिस्ट तत्काल सौंप दी, जबकि कुछ ने 1-2 दिन का समय मांगा।

ब्लॉक प्रधानों की राय, ”बेरी को रिपीट करो”

आब्जर्वर राजेश लिलोठिया और सह आब्जर्वरों ने जालंधर नॉर्थ, सैंट्रल, वैस्ट और कैंट विधानसभा हलकों के ब्लॉक कांग्रेस प्रधानों में शामिल राजेश जिंदल टोनू, दीपक शर्मा मोना, रछपाल जाखू, हरमीत सिंह, जगदीप सिंह पवार, प्रेम नाथ के साथ भी बैठक की गई। जबकि नॉर्थ हलका-1 के ब्लाक प्रधान जगजीत सिंह कंबोज के अमेरिका में होने के कारण वह मौजूद नहीं हुए। इस दौरान कई ब्लॉक प्रधानों ने साफ राय दी कि 2027 के विधानसभा चुनाव अब महज डेढ़ साल दूर हैं। ऐसे समय जिला प्रधान में बदलाव करना उचित नहीं होगा। उनका कहना था कि मौजूदा जिला प्रधान राजिंदर बेरी को ही रिपीट किया जाए। उन्होंने दलील दी कि यदि अगले विधानसभा चुनाव में बेरी को टिकट मिलती है तो अन्य दावेदारों का पैनल हाईकमान के पास पहले से मौजूद है। उस समय किसी नए चेहरे को जिला प्रधान बनाया जा सकता है। हालांकि, कुछ दावेदारों ने बाद में ऑब्जर्वर से मिलकर इस पर आपत्ति भी जताई। उनका कहना था कि मौजूदा ब्लॉक प्रधानों की नियुक्ति खुद राजिंदर बेरी ने की है, इसलिए उनका झुकाव और समर्थन बेरी के पक्ष में होना स्वाभाविक है।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन