Friday, October 16, 2026
BREAKING
• कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत • पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज • परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर • हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं • "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार • परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

पंजाब

पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

16 अक्टूबर, 2026 09:12 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राज्य में बड़े पैमाने पर अवैध माइनिंग कराने, भ्रष्टाचार और माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नदियों और खदानों से रेत व पत्थर की चोरी की जा रही है और इससे सरकार से जुड़े लोगों को फायदा पहुंच रहा है। चन्नी ने होशियारपुर क्षेत्र में अवैध माइनिंग की जांच कर रही सीबीआई से पूरे पंजाब में जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि उन्होंने पिछली रात एक अभियान चलाया। इस दौरान नदियों और माइनिंग से जुड़े क्षेत्र में जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब से हर दिन हजारों ट्रक रेत और पत्थर लेकर निकलते हैं और इस दौरान बड़े पैमाने पर चोरी होती है। अरविंद केजरीवाल, उनकी पार्टी से जुड़े लोग और मुख्यमंत्री भगवंत मान मिलकर माइनिंग माफिया चला रहे हैं। राज्य में वैध खदानों की संख्या कम है और कई खदानें बंद पड़ी हैं, जबकि अवैध तरीके से माइनिंग कर पैसे कमाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने एक खदान और नदी क्षेत्र में जाकर इस गतिविधि की झलक दिखाई है। चरणजीत सिंह चन्नी ने रेत और बजरी की कीमतों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले रेत 5.50 रुपए में मिलती थी, जबकि अब इसकी कीमत 36 रुपए हो गई है। इसी तरह, पहले 5.50 रुपए में मिलने वाली बजरी अब 32 रुपए प्रति फुट बिक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेत और पत्थर की कथित चोरी से हर रात सैकड़ों करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। ऐसी गतिविधियां केवल एक स्थान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे पंजाब में अवैध माइनिंग हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट ने होशियारपुर क्षेत्र में अवैध माइनिंग के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। उन्होंने मांग की कि जांच को केवल होशियारपुर तक सीमित न रखा जाए, बल्कि पूरे पंजाब में जहां भी अवैध माइनिंग हो रही है, वहां इसकी पड़ताल की जाए। चन्नी ने आरोप लगाया कि सरकार की मिलीभगत से माफिया इस काम को अंजाम दे रहा है। उन्होंने जांच एजेंसी से कथित अवैध माइनिंग में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

"Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

नशा, गैंगस्टरवाद और बदहाल कानून-व्यवस्था ने पंजाब को संकट में धकेला, भगवंत मान सरकार जवाबदेही से नहीं बच सकती: तरुण चुग

नशा, गैंगस्टरवाद और बदहाल कानून-व्यवस्था ने पंजाब को संकट में धकेला, भगवंत मान सरकार जवाबदेही से नहीं बच सकती: तरुण चुग

कोर्ट कैंप के दौरान 3 कैदियों/हवालातियों को किया रिहा-मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट राहुल कुमार

कोर्ट कैंप के दौरान 3 कैदियों/हवालातियों को किया रिहा-मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट राहुल कुमार

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर