Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

राष्ट्रीय

नोएडा : 2 दिन के बवाल के बाद थमा शोर, खुलीं फैक्ट्रियां, ड्रोन से निगरानी और उपद्रवियों पर डीएम की सख्त चेतावनी

15 अप्रैल, 2026 12:57 PM

नोएडा : दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर दो दिनों तक चले हिंसक प्रदर्शन के बाद बुधवार को हालात सामान्य होने लगे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच फैक्ट्रियां दोबारा खुल गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि अब कोई उपद्रव हुआ तो संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी का लाइसेंस रद्द कर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 16 कंपनी RAF और पीएसी (PAC) तैनात की गई है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पल-पल की निगरानी की जा रही है। पुलिस ने अब तक हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में 4 महिलाओं समेत 396 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी मेधा रुपम ने ठेकेदारों और आउटसोर्सिंग एजेंसियों के साथ बैठक में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अपने कर्मचारियों को अनुशासन में रखना एजेंसी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार द्वारा तय नए वेतन मानकों को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए:
अकुशल श्रमिक : ₹13,690 प्रति माह
अर्धकुशल श्रमिक : ₹15,059 प्रति माह
कुशल श्रमिक : ₹16,868 प्रति माह

साजिश बनाम मजबूरी : राजनीतिक वार-पलटवारनोएडा में हुई इस हिंसा पर देश के बड़े नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है:
सीएम योगी आदित्यनाथ : उन्होंने औद्योगिक अशांति फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार श्रमिकों को संरक्षण और उद्यमियों को सुरक्षा देगी। न्यूनतम वेतन की गारंटी बिना किसी बिचौलिये के दी जाएगी।
राहुल गांधी : रायबरेली सांसद ने इसे श्रमिकों की "आखिरी चीख" बताया, जिसे लंबे समय तक अनसुना किया गया।
अखिलेश यादव : सपा प्रमुख ने सरकार पर अपनी नाकामियां छिपाने के लिए 'साजिश' का बहाना बनाने का आरोप लगाया।
बृजभूषण शरण सिंह : पूर्व भाजपा सांसद ने भी मजदूरों का पक्ष लेते हुए कहा कि मौजूदा मजदूरी सम्मानजनक नहीं है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए।

क्या था मामला?
सोमवार और मंगलवार को सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों श्रमिक सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान 80 से अधिक स्थानों पर पथराव हुआ और करीब 350 कंपनियों में तोड़फोड़ की गई। उद्यमियों का आरोप है कि बाहरी तत्वों ने माहौल बिगाड़ा, जबकि यूनियनों ने हिंसा से पल्ला झाड़ लिया है।
फिलहाल, पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है। सेक्टर-1 से 6 तक की अधिकांश इंडस्ट्रीज में काम शुरू हो चुका है और कंपनियों के बाहर सैलरी हाइक के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज