मुंबई : इस नेशनल पेट डे पर कुब्रा सैत ने अपने फैंस को अपनी प्यारी बिल्ली शिफू सैत से मिलवाते हुए, उसके साथ अपने प्यारे और शरारती रिश्ते की एक झलक दिखाई है, जो जितना क्यूट है, उतना ही मजेदार भी है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कुब्रा मज़ेदार अंदाज़ में अपनी फेलाइन साथी पर खूब प्यार लुटाती नजर आ रही हैं, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया है हालांकि उससे बात करते हुए ओवर-द-टॉप अंदाज में गुनगुनाती कुब्रा सैत की इस क्लिप को खास बना रहा है शिफू के प्रति प्यार जताने का उनका ह्यूमरस अंदाज़।
हालांकि इन सबसे बेफिक्र उनकी बिल्ली शिफू, भी कहीं न कहीं इसे एंजॉय करती नज़र आ रही है, जिससे हर पेट पैरेंट तुरंत रिलेट कर सकता है। यकीन मानिए कुब्रा की एक्सप्रेसिव सिंगिंग और ओवर-द-टॉप क्यूट बातों ने एक साधारण पल को भी बेहद एंटरटेनिंग बना दिया है। यह वही अनफिल्टर्ड और कैंडिड इंटरैक्शन है, जो दिखाता है कि पालतू जानवर हमारे अंदर के सबसे बेफिक्र और असली रूप को बाहर ले आते हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो फैंस के साथ गहराई से जुड़ गया है, क्योंकि कई लोग इसमें अपनी ही हरकतों की झलक देख रहे हैं। यह हमें यह भी याद दिलाता है कि पालतू जानवरों के लिए प्यार हमेशा शांत और सधा हुआ नहीं होता, बल्कि कभी-कभी वह मस्तीभरा और बिल्कुल बेपरवाह भी हो सकता है। शायद यही वजह है कि यह इतनी बड़ी संख्या में लोगों के दिलों को छू रहा है।
फिलहाल अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली कुब्रा सैत प्रोफेशनल मोर्चे पर भी लगातार अपने कामों में व्यस्त हैं। वैसे सैक्रेड गेम्स और 'सन ऑफ सरदार 2' जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ हर बार अपनी वर्सेटिलिटी साबित कर चुकीं कुब्रा सैत ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन,हर बार अपनी छाप छोड़ना जानती हैं, लेकिन इस बार लगता है उनसे बाज़ी मार ले गई हैं उनकी प्यारी फरी को-स्टार शिफू सैत।