Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

नितिन नवीन और पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात में घुली शहद की मिठास, समसामयिक मुद्दों पर की चर्चा

10 मई, 2026 05:32 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

इसकी जानकारी सीएम धामी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। साथ ही उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की।

सीएम पुष्कर धामी ने बताया कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को शहद भी भेंट किया। साथ ही प्रदेश के संगठनात्मक एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''नई दिल्ली में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर उन्हें उपहार स्वरूप उत्तराखंड का शहद भेंट किया। इस अवसर पर प्रदेश के संगठनात्मक एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।''

इससे पहले उन्होंने हिमंता बिस्व सरमा को असम में विधायक दल का नेता चुनने पर बधाई दी। सीएम धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''असम में हिमंता बिस्वा सरमा को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता से असम में डबल इंजन सरकार के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर असम के निर्माण का स्वप्न साकार होगा।''

इसके अलावा उन्होंने मातृ दिवस पर देशवासियों को बधाई दी। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,''सर्वतीर्थमयी माता..." समस्त प्रदेशवासियों को मातृ दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां स्नेह, करुणा, त्याग, तप और संस्कार की सजीव प्रतिमूर्ति हैं। उनके चरणों में ही जीवन के प्रथम संस्कार, प्रथम ज्ञान और प्रथम ईश्वर का साक्षात्कार होता है। मां का आशीर्वाद ही संबल, प्रेरणा और जीवन पथ का सबसे पवित्र आलोक है।''

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे