Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

निक्की हत्याकांड में नया मोड़: पति-सास के बाद अब जेठ की भी गिरफ्तारी, घटना वाली रात के बाद से था फरार

25 अगस्त, 2025 06:06 PM

ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड में पुलिस ने अब तीसरे आरोपी रोहित भाठी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस निक्की के पति विपिन और उसकी सास को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रोहित की गिरफ्तारी सोमवार को सिरसा टोल प्लाजा के पास से की गई। रोहित, मृतका निक्की का जेठ (बड़ी बहन का पति) है और घटना के दिन से ही फरार चल रहा था।

22 अगस्त को दर्ज हुआ था केस, पुलिस को थी रोहित की तलाश
निक्की की हत्या के मामले में 22 अगस्त को थाना कासना में शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी रोहित की तलाश में लगी थी। पुलिस को गुप्त सूचना और मैन्युअल इंटेलिजेंस की मदद से सोमवार को सफलता मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पति विपिन की गिरफ्तारी के दौरान हुई थी मुठभेड़
इससे पहले रविवार को निक्की के पति विपिन को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन यह गिरफ्तारी भी आसान नहीं थी। जब पुलिस उसे घटना में इस्तेमाल किए गए ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तो रास्ते में विपिन ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। भागते वक्त उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और विपिन के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सास भी गिरफ्तार, पूरे परिवार पर हत्या की साजिश का शक
पति विपिन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी मां (निक्की की सास) को भी गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में पति, सास और जेठ – तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस को शक है कि निक्की की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी, जिसमें पूरा परिवार शामिल हो सकता है।

क्या है पूरा मामला?
निक्की की 22 अगस्त की रात को कथित तौर पर जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। परिवार वालों का आरोप है कि हत्या में पति, सास और अन्य ससुराल पक्ष के लोग शामिल हैं। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित