Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

राष्ट्रीय

नए सीएम के नाम पर सब कुछ योजना के मुताबिक, जल्द होगा बड़ा ऐलान: संजय झा

13 अप्रैल, 2026 02:00 PM

पटना : बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सीएम का नाम फाइनल करेगी। वहीं, सीएम के नाम पर जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि पार्टी व गठबंधन के स्तर पर जो भी निर्णय होगा, वह स्वीकार होगा। बिहार की राजनीति में चल रहे ताजा घटनाक्रम के बीच संजय कुमार झा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा है। जल्द ही नए सीएम का नाम सबके सामने आ सकता है।" नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रही चर्चाओं पर संजय झा ने कहा कि प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी और गठबंधन के स्तर पर जो भी निर्णय होगा, वह राज्य के हित में होगा। उनके इस बयान से यह संकेत मिलता है कि जदयू नेतृत्व अंदरूनी स्तर पर स्थिति को नियंत्रित और संतुलित बनाए रखने में जुटा हुआ है।

वहीं, संसद के विशेष सत्र और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी संजय कुमार झा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र ऐतिहासिक साबित होने वाला है। झा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनके पास सत्ता में रहते हुए अवसर था, तब उन्होंने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जबकि अब वे इसकी आलोचना कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भेजे गए पत्र का जिक्र करते हुए झा ने इसे आजादी के बाद के महत्वपूर्ण क्षणों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी और सभी राजनीतिक दलों को इसका समर्थन करना चाहिए। उनके मुताबिक, महिलाओं की भागीदारी नीति निर्माण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में बढ़ेगी।

सोनिया गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने सवाल उठाया कि यदि यह मुद्दा पहले से तय था, तो कांग्रेस सरकार के दौरान इसे लागू क्यों नहीं किया गया। उन्होंने याद दिलाया कि जब नीतीश कुमार केंद्र में थे, तब उन्होंने इस विधेयक के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
संजय झा ने बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में एक-तिहाई आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा, जिसे 2029 से लागू करने की योजना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज