Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

धान की निर्बाध और सुचारू खरीद की रिवायत इस साल भी बरकरार रखी जाएगी: मुख्यमंत्री

23 सितंबर, 2025 08:17 PM
चंडीगढ़: पिछले तीन वर्षों में किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आने का दावा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस साल भी राज्य सरकार पंजाब में सुचारू और समयबद्ध खरीद का इतिहास दोहराएगी।

आज यहां हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे खरीद कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि एक ओर धान की सुचारू और तत्काल खरीद सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को समय पर भुगतान भी किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के किसानों को अपनी फसल मंडियों में बेचने में किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 175 लाख मीट्रिक टन झोने की खरीद के लिए पहले ही व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
धान की निर्बाध और सुचारू खरीद की वकालत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी किसान को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़े तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने राज्य की खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि मौजूदा सत्र में धान की खरीद के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड ने खरीदी सत्र 2025-26 में झोने की खरीद के लिए 1822 नियमित खरीद केंद्रों को अधिसूचित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नोटिफ़ाइड मंडियां खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब को आवंटित की गई हैं।

उन्होंने किसानों से भी अपील की गई कि वे अपनी फसल पूरी तरह सुखाकर मंडियों में लाएं ताकि उन्हें बिक्री में किसी भी प्रकार की देरी का सामना न करना पड़े।

धान का दाना-दाना खरीदने की राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे संपूर्ण खरीद प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में फसल खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए कई उदाहरणीय पहल की हैं। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर ठोस प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश की मंडियों में सुचारू और निर्बाध खरीद तथा खरीदे गए धान की तेज़ी से भुगतान सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों का धान बिना किसी देरी के खरीदा और भुगतान किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरी खरीद प्रक्रिया किसानों को किसी प्रकार की परेशानी दिए बिना पूरी की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन