Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

राष्ट्रीय

देश को 2047 तक विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी: मुर्मू

24 अक्टूबर, 2025 07:51 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि देश को अपनी जनसांख्यिकी का लाभ उठाने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। यहां सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए, मुर्मू ने यह भी कहा कि महिला नेताओं के नेतृत्व वाला समाज अधिक मानवीय होने के साथ-साथ अधिक कुशल भी होगा। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में जेंडर बजट आवंटन में साढ़े चार गुना वृद्धि हुई है और 2011 से 2024 के बीच महिलाओं के नेतृत्व वाले एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रमुख स्तंभों में से एक है -कार्यबल में महिलाओं की 70 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना।'

 

' उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न सामाजिक-आर्थिक वर्गों की महिलाएं भारत की प्रगति में अग्रणी रही हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि केरल में देश में सबसे अनुकूल लिंगानुपात है और ‘अन्य राज्य भी इसका अनुकरण कर सकते हैं।' राष्ट्रपति ने कहा कि केरल की महिलाओं ने राष्ट्र को नेतृत्व प्रदान किया है और संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों में राज्य की तीन महिलाएं शामिल थीं। मुर्मू ने कहा कि तीनों महिलाओं - अम्मू स्वामीनाथन, एनी मस्कारेने और दक्षायनी वेलायुधन ने मौलिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और लैंगिक समानता के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श को प्रभावित किया था। उन्होंने कहा जैसा कि अम्मू स्वामीनाथन ने अनुमान लगाया था, यह देखकर खुशी होती है कि भारत में महिलाएं राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में प्रमुख ज़िम्मेदारियां निभा रही हैं।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि इनमें से केरल की महिलाओं ने उत्कृष्टता के उल्लेखनीय उदाहरण स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति अन्ना चांडी थीं। न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी ने 1989 में भारत के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश बनकर इतिहास रच दिया था।'' मुर्मू ने कहा कि सेंट टेरेसा कॉलेज की छात्राएं युवा, समृद्ध और जीवंत भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस कॉलेज के पूर्व छात्र देश के विकास में अपने योगदान के माध्यम से सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं।'' राष्ट्रपति ने कॉलेज की सामुदायिक पहलों की भी प्रशंसा की और कहा कि ये दूसरों की मदद करने की भावना को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह सराहनीय है कि कॉलेज समुदाय वंचितों की सेवा करने और एक साधारण जीवन शैली अपनाने में विश्वास रखता है। कॉलेज के छात्रों द्वारा बाढ़ राहत शिविरों में निस्वार्थ भाव से काम करने के बारे में जानना वाकई दिल को छू लेने वाला है।''

 

मुर्मू ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कॉलेज ने ‘स्लेट' नामक एक परियोजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से स्थिरता, नेतृत्व और स्वायत्तता को बढ़ावा देना है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इस परियोजना को शुरू करके, कॉलेज ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। युवाओं को सतत विकास लक्ष्यों के तहत भारत के लक्ष्यों से जोड़ना और उन्हें भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करना इस परियोजना के वास्तव में प्रशंसनीय उद्देश्य हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘सेंट टेरेसा कॉलेज जैसे उच्च शिक्षा संस्थान भारत को एक ज्ञान महाशक्ति के रूप में उभरने में मदद करेंगे।''

 

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का व्यापक दृष्टिकोण है।'' उन्होंने बताया कि एक और पहल जिसने उनका ध्यान आकर्षित किया, वह थी क्षेत्र के तालुकों और ग्राम पंचायतों में रेडियो कोच्चि 90 एफएम के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना। उन्होंने कॉलेज के छात्रों से जीवन के विभिन्न चुनाव स्पष्टता और साहस के साथ करने और ऐसे रास्ते चुनने का आग्रह किया जो उन्हें अपने जुनून और क्षमताओं को व्यक्त करने का अवसर दें। मुर्मू ने कहा, ‘‘महिला नेताओं के नेतृत्व वाला समाज अधिक मानवीय होने के साथ-साथ अधिक कुशल भी होगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आप अपनी औपचारिक शिक्षा पूरी करने के बाद अपने कार्यक्षेत्र में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के प्रभाव का प्रदर्शन करेंगी।''

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी