Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

देश के युवाओं के लिए जरूरी है 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्म: वरुण धवन

04 जनवरी, 2026 12:19 PM

मुंबई अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। देशभक्ति फिल्म को लेकर उत्साहित अभिनेता ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अभिनेता ने कहा कि देश के युवाओं के लिए 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्म बेहद जरूरी है।

फिल्म 'बॉर्डर 2' के आइकॉनिक गाने 'संदेशे आते हैं' के लॉन्च इवेंट का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वरुण धवन बेहद भावुक नजर आए। राजस्थान के ऐतिहासिक लोंगेवाला में आयोजित इवेंट में वरुण ने बताया कि उनका बचपन का सपना पूरा हुआ। वह फिल्म में वर्दीधारी सैनिक का रोल निभाना चाहते थे।

वरुण ने सनी देओल की तारीफ करते हुए कहा, “सनी सर ने बताया कि बचपन में 'हकीकत' फिल्म देखकर उन्हें सेना पर फिल्म बनाने की इच्छा हुई। ठीक वैसे ही मैंने बचपन में 'बॉर्डर' देखी और मेरे मन में सैनिक का किरदार निभाने की चाहत जगी। यह सब सनी सर की वजह से हुआ।”

उन्होंने आगे कहा, "'बॉर्डर' ने देश के बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाई और हर किसी के मन में सेना के प्रति गर्व पैदा किया। 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे ऑपरेशंस देखकर देश पर भरोसा बढ़ता है। भारत प्यार, शांति और भाईचारे में विश्वास करता है, लेकिन युवाओं को यह समझाने के लिए 'बॉर्डर' जैसी फिल्में बहुत जरूरी हैं कि हमारा देश कितना ताकतवर है। सच बताऊं तो मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि 'घर कब आओगे' जैसे गाने का हिस्सा बनूंगा या 'बॉर्डर 2' में लीड रोल करूंगा।

वरुण ने फिल्म की अहमियत बताते हुए कहा, “जब-जब कोई हमारी धरती की ओर आंख उठाएगा, हम करारा जवाब देंगे। 'बॉर्डर 2' बहुत जरूरी फिल्म है। अगर 1971 में हम किसी दूसरे देश को आजादी दिलाने के लिए लड़ सकते थे, तो अपनी आजादी के लिए भी लड़ेंगे और यही ताकत फिल्म में दिखाई देगी।” अंत में उन्होंने फिल्म का दमदार डायलॉग बोला, “इस बार हम बॉर्डर में घुसेंगे नहीं, हम बॉर्डर ही बदल देंगे।”

'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसे जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सनी देओल और वरुण धवन के अलावा दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री