Monday, July 06, 2026
BREAKING
पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

राष्ट्रीय

देश की मां और बहनों के लिए पीएम मोदी की खास सौगात, शुरू की ये योजना, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

17 सितंबर, 2025 07:54 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत देशभर में महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जो 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। इन शिविरों में महिलाओं को मुफ्त जांच और दवाइयों की सुविधा मिलेगी, ताकि गंभीर बीमारियों को शुरुआती दौर में ही पकड़ा जा सके।

'यह अभियान पुरे देश के लिए है'
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "धार की धरती हमेशा से प्रेरणा का स्रोत रही है। आज का यह आयोजन नारी शक्ति को समर्पित है। यह कार्यक्रम धार से शुरू हो रहा है, लेकिन यह पूरे देश की माताओं और बहनों के लिए है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति का आधार है। "अगर मां ठीक रहती है, तो पूरा घर ठीक रहता है। लेकिन अगर मां बीमार पड़ जाए, तो परिवार की सारी व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। इसलिए यह अभियान हमारी माताओं और बहनों के स्वास्थ्य को समर्पित है।"

शुरुआती जांच से गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण
पीएम मोदी ने कहा कि कई बीमारियां चुपके से आती हैं और जानकारी के अभाव में गंभीर रूप ले लेती हैं। इस अभियान के तहत ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर, एनीमिया और सिकल सेल रोग जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की, "मैं एक बेटे और भाई के नाते आपसे अनुरोध करता हूं कि आप बिना संकोच इन शिविरों में जांच कराएं। इन शिविरों में जांच और दवाइयां पूरी तरह मुफ्त होंगी। आपका स्वास्थ्य हमारी तिजोरी से ज्यादा कीमती है।"

कहां-कहां लगेंगे शिविर?
'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान के तहत देशभर में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में लगाए जाएंगे। इनमें गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, सिकल सेल रोग की जांच और उपचार के साथ-साथ प्रसवपूर्व देखभाल, टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया जाएगा।

विशेषज्ञ सेवाएं भी उपलब्ध
महिलाओं को स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत चिकित्सा, त्वचा रोग और मनोचिकित्सा जैसी विशेषज्ञ सेवाएं मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, केंद्र सरकार के संस्थानों और निजी अस्पतालों के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। यह अभियान मातृ, शिशु और किशोर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर काम करेगा।

नारी शक्ति को सशक्त करने की पहल
पीएम मोदी ने कहा, "मेरी माताओं और बहनों ने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है। आप हमारी रक्षा कवच हैं। इस अभियान के जरिए हम चाहते हैं कि कोई भी महिला जानकारी के अभाव में बीमारी का शिकार न हो।" यह अभियान न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है, बल्कि परिवार और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित