Sunday, May 03, 2026
BREAKING
अमृतसर पुलिस ने तोड़ा अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार पंजाब BJP प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत:बलतेज पन्नू भगवंत मान सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में राजस्व में भारी बढ़ोतरी दर्ज, वैट और पी.एस.डी.टी. प्राप्ति में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी: हरपाल सिंह चीमा मोहाली से सीएम भगवंत मान का पंजाब के युवाओं को संदेश, खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी धरे के धरे रह गए हरियाणा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे, प्रदेश में बिजली संकट पर जवाब दे सरकार : सैलजा जैपनीज पार्क में बने भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा : डॉ. अरविंद शर्मा गुरुग्राम में खौफनाक वारदात, सनकी पति ने अपनी ही पत्नी और 4 बच्चों की ली जान मुख्यमंत्री का 'नायाब' स्नेह : जब मंच पर नन्ही कलाकार को मिला नायब सिंह सैनी का दुलार, तस्वीर देख भावुक हुए CM गैलेक्सी आई का 'मिशन दृष्टि' सफलतापूर्वक लॉन्च, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय

देशभर में नीट यूजी 2026 परीक्षा आयोजित, पहली बार परीक्षा देने पहुंचे छात्र बोले- पेपर अच्छा जाने की उम्मीद

03 मई, 2026 04:20 PM

देशभर में रविवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु तक परीक्षा केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुचारू तरीके से आयोजित किया जा रहा है।

पंजाब के अमृतसर में बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। वहीं मोगा में दो परीक्षा केंद्रों पर करीब 1,100 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां एक छात्र ने आईएएनएस से कहा, "मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने दो साल तक कड़ी मेहनत की है, लेकिन फिर भी थोड़ा नर्वस हूं।"

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो। एक अभ्यर्थी ने बताया, "मैं पहली बार नीट परीक्षा दे रहा हूं। मैंने ज्यादा लंबे समय तक तैयारी नहीं की, लेकिन उम्मीद है पेपर अच्छा जाएगा।"

प्रयागराज में भी परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। यहां छात्रों में उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नजर आए। एक अभ्यर्थी ने कहा, "हम यहां परीक्षा देने आए हैं। व्यवस्था काफी अच्छी है और नकल रोकने के लिए कई सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।"

तमिलनाडु के कोयंबटूर में 16 परीक्षा केंद्रों पर कुल 7,181 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। एक छात्र ने बताया, "मैंने स्कूल में हुई परीक्षाओं के आधार पर तैयारी की है, खासकर केमिस्ट्री और बायोलॉजी पर ज्यादा ध्यान दिया। मेरे माता-पिता का पूरा सहयोग मिला, जिससे पढ़ाई अच्छे से हो पाई।"

वहीं सलेम में 21 परीक्षा केंद्रों पर 9,288 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। यहां भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

देशभर में नीट यूजी 2026 परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न हो रही है। लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, वहीं छात्र भी पूरे आत्मविश्वास और उम्मीद के साथ परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

गैलेक्सी आई का 'मिशन दृष्टि' सफलतापूर्वक लॉन्च, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

गैलेक्सी आई का 'मिशन दृष्टि' सफलतापूर्वक लॉन्च, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

दिल्ली के विवेक विहार में भीषण अग्निकांड : AC धमाके से चार मंजिला इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत

दिल्ली के विवेक विहार में भीषण अग्निकांड : AC धमाके से चार मंजिला इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत

फाल्टा विधानसभा : चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सभी 285 केंद्रों पर 21 मई को 'री-पोलिंग' के आदेश

फाल्टा विधानसभा : चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सभी 285 केंद्रों पर 21 मई को 'री-पोलिंग' के आदेश

मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत से जुड़े एक और एलपीजी टैंकर ने हॉर्मुज स्ट्रेट किया पार

मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत से जुड़े एक और एलपीजी टैंकर ने हॉर्मुज स्ट्रेट किया पार

सरकार का डीआरटी से आग्रह, डेट से जुड़े बकाया मामलों को जल्द निपटाने के लिए अच्छी प्रथाओं को मिले बढ़ावा

सरकार का डीआरटी से आग्रह, डेट से जुड़े बकाया मामलों को जल्द निपटाने के लिए अच्छी प्रथाओं को मिले बढ़ावा

वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बचाई गई ऊंची टंकी पर फंसे बच्चों की जान

वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बचाई गई ऊंची टंकी पर फंसे बच्चों की जान

तमिलनाडु में हॉस्टल और पीजी में रहना होगा महंगा, कमर्शियल गैस की कीमतों में उछाल का असर

तमिलनाडु में हॉस्टल और पीजी में रहना होगा महंगा, कमर्शियल गैस की कीमतों में उछाल का असर

काउंटर टेररिज्म ऑपरेशंस पर फोकस करेंगे भारत व कंबोडिया के जवान

काउंटर टेररिज्म ऑपरेशंस पर फोकस करेंगे भारत व कंबोडिया के जवान

पीएम मित्र काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क से देश के टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार, 10 मई को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन: जी. किशन रेड्डी

पीएम मित्र काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क से देश के टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार, 10 मई को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन: जी. किशन रेड्डी

लोन फ्रॉड केस: दिल्ली कोर्ट ने अनिल अंबानी के पूर्व सहयोगियों की ईडी हिरासत 15 मई तक बढ़ाई

लोन फ्रॉड केस: दिल्ली कोर्ट ने अनिल अंबानी के पूर्व सहयोगियों की ईडी हिरासत 15 मई तक बढ़ाई