Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का कहर: 300 पार AQI से आंखों में जलन, खुजली से बढ़ी परेशानी, जानिए कैसे करें बचाव

07 नवंबर, 2025 08:21 PM

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है। राजधानी की हवा इतनी खराब हो गई है कि अब इसका असर सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आंखों में भी जलन, खुजली और लालपन जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। बीते कुछ दिनों से अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया जा रहा है, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है।

दिल्ली की हवा में क्या है हाल?
शुक्रवार सुबह दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में AQI 322 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार में यह 329 के पार पहुंच गया। कर्तव्य पथ और आईटीओ जैसे इलाकों में भी स्थिति चिंताजनक बनी रही. वहीं, लोधी रोड पर AQI 229 दर्ज किया गया, जो अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद सांस लेने और देखने में परेशानी पैदा कर रहा था. प्रदूषण के कारण पूरे NCR क्षेत्र में धुंध छाई हुई है, जिससे दृश्यता भी काफी कम हो गई है।

क्यों बिगड़ रही हैं आंखों की हालत?
दिल्ली के आई7 आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राहिल चौधरी के अनुसार, जब हवा में मौजूद PM2.5, धूल, धुआं, और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसे तत्व आंखों में पहुंचते हैं, तो वे एलर्जिक रिएक्शन पैदा करते हैं। इससे आंखों में खुजली, जलन और ड्राइनेस बढ़ जाती है। प्रदूषण के महीन कण आंखों में बनने वाले आंसुओं के नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर को भी प्रभावित करते हैं, जिससे आंखें जल्दी सूखने लगती हैं।

क्या प्रदूषण से आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है?
विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों से सीधे तौर पर आंखों की रोशनी पर असर नहीं पड़ता, लेकिन अगर एलर्जी का इलाज समय पर न कराया जाए, तो आंखों में संक्रमण बढ़ सकता है, जिससे आगे चलकर विजन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
➤ प्रदूषण से आंखों में होने वाले लक्षण
➤ आंखों में लगातार खुजली और जलन
➤ लालपन और सूजन
➤ आंखों में रेत या धूल जैसा महसूस होना
➤ धुंधलापन और थकान
➤ आंखों से पानी आना
➤ सुबह उठने पर आंखों में सूखापन

प्रदूषण के असर से आंखों को कैसे बचाएं?
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इन दिनों आंखों की देखभाल पर विशेष ध्यान दें —
➤ बाहर निकलते समय सनग्लास या चश्मा जरूर पहनें, ताकि धूल और प्रदूषण से आंखें सुरक्षित रहें।
➤ घर लौटने के बाद आंखों को ठंडे पानी से धोएं, इससे जलन और खुजली में राहत मिलेगी।
➤ पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि शरीर और आंखों में नमी बनी रहे।
➤ गंदे हाथों से आंखों को छूने से बचें, इससे संक्रमण फैल सकता है।
➤ प्रदूषण के मौसम में मेकअप या आई काजल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे आंखों में और जलन हो सकती है।
➤ अगर आंखों में लगातार जलन या सूजन बनी रहती है, तो आई स्पेशलिस्ट से तुरंत परामर्श लें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम