Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार बना रही यमुना नदी पर नए पुल निर्माण की योजना

03 फ़रवरी, 2026 01:14 PM

दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी हिस्सों के संपर्क में सुधार करने और यातायात जाम की समस्या को कम करने के मकसद से सिग्नेचर ब्रिज के पास यमुना नदी पर एक नए पुल के निर्माण या पुराने लोहे के पुल को बदलने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह प्रस्ताव ट्रांस-यमुना बोर्ड द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हाल ही में हुई बैठक के दौरान रखा गया था और योजना अभी प्रारंभिक चरण में है, जिसपर पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा, ''सरकार ट्रांस-यमुना क्षेत्र में संपर्क में सुधार लाने और उत्तर-पूर्वी, उत्तरी तथा मध्य दिल्ली के बीच संपर्क मजबूत करने के लिए इस पर विचार कर रही है।'' अधिकारियों के अनुसार, 'रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) स्टेशन और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के तैयार होने के साथ रिंग रोड पर खास कर सराय काले खां के पास जाम बढ़ने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे फिलहाल रिंग रोड पर सराय काले खां के पास समाप्त होते हैं। जल्द ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का डीएनडी-सोहना (जेवार) लिंक भी शुरू होने वाला है। यहां एक अधिकारी ने कहा, ''इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार एक नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव देने की योजना बना रही है।

स्थान अभी तय नहीं हुआ है और इसपर विचार किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी पुराने वज़ीराबाद से कालिंदी कुंज तक के क्षेत्र का अध्ययन करके व्यवहार्यता का पता लगाएगी। लोहा पुल (लोहे का पुराना पुल) के निचले भाग में वाहनों और ऊपरी हिस्से पर ट्रेन की आवाजाही होती है। वर्तमान में यमुना नदी पर सड़क मार्ग और रेल मार्ग के लिए लगभग 25 पुल हैं। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

पीएम मोदी के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें : सीएम योगी

पीएम मोदी के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें : सीएम योगी