Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार की बड़ी योजना: अब प्यूरीफायर से फिल्टर होगी क्लास रूम की जहरीली हवा, 10 हजार कमरों के लिए टेंडर जारी

19 दिसंबर, 2025 05:57 PM

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण कोई नया मुद्दा नहीं है और यह पिछले 10 महीनों में नहीं पैदा हुआ। दिल्ली का अपना कोई मौसम नहीं है, और आसपास के राज्यों का प्रदूषण भी यहां बड़ी मात्रा में पहुंचता है।

10 हजार क्लासरूम में शुद्ध हवा का ऐलान
मंत्री आशीष सूद ने शिक्षा विभाग की योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 10 हजार क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाने का टेंडर जारी कर दिया गया है। बाद में दिल्ली के सभी क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे। अब स्मार्ट क्लास में पढ़ाई के साथ बच्चों को शुद्ध हवा भी मिलेगी।

CAG रिपोर्ट का हवाला, विपक्ष पर निशाना
मंत्री ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता वायु प्रदूषण के मुद्दों को केवल राजनीतिक फायदे के लिए उठाते हैं। उन्होंने CAG की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि 2018 में लगे AQI मीटरों का 30% ग्रीन बेल्ट में लगाया गया था, जिसका मकसद प्रदूषण कम करना नहीं था।

ओड-ईवन योजना और रेड लाइट ऑन-ऑफ विवाद
आशीष सूद ने कहा कि पूर्व सरकार की ओड-ईवन योजना और रेड लाइट ऑन-ऑफ योजना से प्रदूषण पर कोई असर नहीं पड़ा। DPCC की रिपोर्ट के अनुसार, ये योजनाएं केवल PR एक्सरसाइज के रूप में काम आईं।

एक दिन की समस्या नहीं है प्रदूषण
मंत्री ने आगे कहा कि प्रदूषण एक दिन की समस्या नहीं है। उन्होंने EV पॉलिसी का उदाहरण देते हुए बताया कि 45 करोड़ रुपये की सब्सिडी पहले नहीं दी गई थी, जबकि अब उनकी सरकार इसे लागू कर रही है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए दीर्घकालीन प्रशासनिक योजना और ठोस कदम जरूरी हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस