Saturday, September 06, 2025
BREAKING
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बाढ़ के मद्देनज़र आपातकालीन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए 33,000 लीटर पेट्रोल और 46,500 लीटर डीज़ल का भंडार अलॉट बाढ़ में बुज़ुर्गों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार द्वारा विशेष प्रयास : डॉ. बलजीत कौर यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता : भारत जापान के इवाते प्रांत के उप-राज्यपाल और जेआईसीए प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे : पीयूष गोयल 'गलत बोलने वाले नेताओं को 99 रुपये में पढ़ा देंगे', बिहार को 'बीड़ी' कहने पर खान सर का करारा जवाब धनबाद में बड़ा हादसा, छह मजदूरों को लेकर जा रही सर्विस वैन 300 फीट गहरी खाई में गिरी लद्दाख : 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया मनोज बाजपेयी की 'इंस्पेक्टर जेंडे', साहस, हास्य और भावनाओं का अनोखा मिश्रण Dhussi Bandh में दरार की खबर अफवाह, सिर्फ मामूली कटाव हुआ है : लुधियाना DC )

राष्ट्रीय

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निगम बोध घाट बंद, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

05 सितंबर, 2025 04:53 PM

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। आज शुक्रवार की सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.31 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 204.50 मीटर और खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक, शुक्रवार रात 8 बजे तक जलस्तर 207.15 मीटर तक पहुंच सकता है और उसके बाद घटने की संभावना है। गौरतलब है कि हथिनीकुंड बैराज से 1,08,232 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 1,74,150 क्यूसेक और ओखला बैराज से 2,44,478 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बता दें कि जुलाई 2023 में यमुना का सबसे ऊंचा स्तर 208.66 मीटर दर्ज किया गया था।

जलस्तर बढ़ने से निगम बोध घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया है। वहां दाह-संस्कार की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी गई है और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) जलनिकासी के काम में जुटा है। घाट पर काम करने वाले कर्मियों का कहना है कि पानी कम होने पर ही अंतिम संस्कार दोबारा शुरू किया जा सकेगा। यमुना बाजार और उसके आसपास भारी जलजमाव से यातायात ठप हो गया है। दिल्ली सचिवालय के पास डबल लाइन सड़क और इंदिरा गांधी स्टेडियम के गेट नंबर 5 की ओर जाने वाली सड़क भी जलमग्न हो गई है।

प्रशासन ने यमुना बाजार, मजनू का टीला, गीता कॉलोनी, मयूर विहार और सिविल लाइंस से अब तक 12,000 से 14,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों यमुना खादर, गीता कॉलोनी और मयूर विहार में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। दिल्ली सरकार और एमसीडी हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं और जलभराव वाले इलाकों में राहत व बचाव कार्य जारी है।-

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे : पीयूष गोयल

जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे : पीयूष गोयल

'गलत बोलने वाले नेताओं को 99 रुपये में पढ़ा देंगे', बिहार को 'बीड़ी' कहने पर खान सर का करारा जवाब

'गलत बोलने वाले नेताओं को 99 रुपये में पढ़ा देंगे', बिहार को 'बीड़ी' कहने पर खान सर का करारा जवाब

धनबाद में बड़ा हादसा, छह मजदूरों को लेकर जा रही सर्विस वैन 300 फीट गहरी खाई में गिरी

धनबाद में बड़ा हादसा, छह मजदूरों को लेकर जा रही सर्विस वैन 300 फीट गहरी खाई में गिरी

लद्दाख : 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया

लद्दाख : 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया

पंजाब में अवैध खनन के कारण आई बाढ़ - Shivraj Chouhan ने किया बड़ा खुलासा

पंजाब में अवैध खनन के कारण आई बाढ़ - Shivraj Chouhan ने किया बड़ा खुलासा

भारत की आत्मनिर्भर यात्रा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 महत्वपूर्ण : पीएम मोदी

भारत की आत्मनिर्भर यात्रा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 महत्वपूर्ण : पीएम मोदी

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का पूर्वानुमान, गुजरात में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का पूर्वानुमान, गुजरात में रेड अलर्ट जारी

जीएसटी सुधार 2025 : आम जनता को राहत और कारोबार को नई रफ्तार

जीएसटी सुधार 2025 : आम जनता को राहत और कारोबार को नई रफ्तार

ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम पर राष्ट्रपति मुर्मु,पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम पर राष्ट्रपति मुर्मु,पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दीं शुभकामनाएं, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद

शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दीं शुभकामनाएं, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद