Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

दिल्ली ब्लास्ट मामला में NIA को मिली बड़ी सफलता, 9वां आरोपी गिरफ्तार

18 दिसंबर, 2025 06:08 PM

देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास पिछले महीने हुए भीषण कार बम धमाके मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एजेंसी ने इस आतंकी हमले से जुड़े एक और अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुरानी दिल्ली में हुए इस धमाके में 11 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। NIA की यह कार्रवाई जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान यासिर अहमद डार के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शोपियां का रहने वाला है। यासिर इस मामले में गिरफ्तार किया गया नौवां आरोपी है। NIA ने उसे नई दिल्ली से हिरासत में लिया और केस नंबर RC-21/2025/NIA/DLI के तहत गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) 1967 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की संबंधित धाराओं में उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

जांच एजेंसी के अनुसार, यासिर अहमद डार 10 नवंबर को हुए इस कार बम धमाके की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था। NIA का दावा है कि वह आतंकी षड्यंत्र का हिस्सा था और आत्मघाती हमले जैसी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उसने शपथ भी ली थी। जांच में यह भी सामने आया है कि यासिर लगातार अन्य आरोपियों के संपर्क में था, जिनमें धमाके को अंजाम देने वाला मृत आतंकी उमर उन नबी और आरोपी मुफ्ती इरफान शामिल हैं।

पूरी साजिश की तह तक पहुंचने के लिए NIA केंद्र और राज्य की विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर तेजी से जांच को आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कई संदिग्ध ठिकानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। इन छापेमार कार्रवाइयों के दौरान कई डिजिटल उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।

इससे पहले NIA मुख्य आरोपियों डॉ. मुजम्मिल शकील गनी और डॉ. शाहीन सईद के ठिकानों पर भी छापेमारी कर चुकी है। ये तलाशी हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फला यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के अन्य स्थानों पर की गई थीं। एजेंसी का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस