Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
'अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा', समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन रुहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी को बताया 'आयरन वुमन', बोलीं- कुछ भी कर सकती हैं 'इशिमा' नेपाल में बंदरों के आतंक से परेशान नगरपालिका ने लिया अजीबोगरीब फैसला! आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर मिश्रित वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला

राष्ट्रीय

दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय

13 मई, 2026 01:17 PM

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण संबंधी आह्वान का समर्थन करते हुए विभागीय कार्यों में वाहनों के उपयोग को सीमित करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि इस अपील को आत्मसात करते हुए दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि सरकारी कामकाज के लिए वाहनों की संख्या कम की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह स्वयं, उनके सभी कैबिनेट सहयोगी, भाजपा विधायक, जनप्रतिनिधि और दिल्ली सरकार के अधिकारी अब आवश्यकता के अनुसार न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे।

इसके साथ ही कारपूल और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रहित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दायित्व है और दिल्ली सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने दिल्लीवासियों से भी अपील की कि वे प्रधानमंत्री के इस आह्वान का पालन करें और ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय प्रयास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि हम दिल्लीवासियों से अपील करते हैं कि वे जहां भी संभव हो, मेट्रो, बसों और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें, कारपूलिंग को अपनाएं और निजी वाहनों पर अनावश्यक निर्भरता कम करें। राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से प्रेरित होकर, आइए हम ईंधन बचाएं, जिम्मेदारी से काम लें और वैश्विक ऊर्जा अनिश्चितता और संघर्ष के इस दौर में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करें।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईंधन बचाने, निजी वाहनों के अधिक इस्तेमाल से बचने, और सोना खरीदने से बचने की सलाह दी थी। पीएम मोदी की इस सलाह को ध्यान में रखते हुए तमाम राज्य इसको लेकर फैसले ले रहे हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान समेत राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने काफिले की गाड़ियों को कम करने का फैसला लिया है।

इसके साथ ही अधिकारियों को भी गाड़ियों के कम इस्तेमाल की सलाह दी गई है। बैठकों को वर्चुअली करने की भी सलाह दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर

प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत