Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
वह दिन दूर नहीं जब कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा लेने के लिए पंजाब आएंगे: भगवंत सिंह मान विपक्ष पंजाब के पंजाब की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37 प्रतिशत गिरावट पंजाब में वेयरहाउसिंग अधिकारी की मौत का मामला कमजोर किया जा रहा है : सुनील जाखड़ मंत्रिमंडल ने एनएचएआई के सड़क प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए सतलुज नदी से गाद निकालने को मंजूरी दी सांसद सैलजा ने किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक कांग्रेस विधायक दल की बैठकः प्रदेशभर की मंडियों में जाएंगे कांग्रेस विधायक- हुड्डा राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी की शिकायत करेगी कांग्रेसः हुड्डा ईरान युद्ध के बीच सरकार ने केरोसिन की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए नियमों में दी ढील

राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का पूर्वानुमान, गुजरात में रेड अलर्ट जारी

05 सितंबर, 2025 04:55 PM

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान सामान्य तौर पर बादलों से ढके रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार सुबह 8 बजे पुराना रेलवे पुल (ओल्ड रेलवे ब्रिज) पर 207.31 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बना हुआ है।

आईएमडी ने गुजरात में 5 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में शुक्रवार को मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं शहर का अधिकतम तापमान 25.4 से 26.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और नमी का स्तर लगभग 85% तक पहुंच जाएगा। मुंबई में शनिवार, 6 सितंबर को भी मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है।

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 1,655 गांव प्रभावित हुए हैं। सबसे अधिक प्रभावित गुरदासपुर में 324 गांव डूबे हैं, जबकि अमृतसर में 190, कपूरथला में 123, होशियारपुर में 121, संगरूर में 107 और फिरोजपुर में 111 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। राज्य सरकार ने इन जिलों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

वहीं हिमाचल प्रदेश के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को यहां भारी बारिश की संभावना है। कुल्लू जिले में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे म्युनिसिपल काउंसिल के भीतर तिब्बती कॉलोनी को सुरक्षा देने वाली दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं