Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ के स्टाइल की मुरीद हुई दुनिया, मिला भारत के सबसे फैशनेबल मुंडे का टैग

20 जून, 2024 11:21 AM

दिलजीत दोसांझ की उपलब्धियां दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है जो उन्होंने न किया हो। उनकी सबसे हालिया उपलब्धि वोग पेरिस से मिली है, जिसने दिलजीत को आधिकारिक तौर पर ‘भारत का सबसे फैशनेबल आदमी’ घोषित कर दिया है। गायक से अभिनेता बने दिलजीत ने अपने तरीके से फैशन इंडस्ट्री पर भी कब्ज़ा कर रखा है।

हालांकि दिलजीत को फैशन स्टाइलिस्ट रखना पसंद नहीं है, इसके बावजूद उनका फैशन कमाल का है। अप्रैल में मुंबई में मंच पर दिलजीत दोसांझ ने कहा था- " पंजाबी फैशन नहीं कर सकते और मैंने कहा, मैं आपको दिखाऊंगा।"वोग ने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि अपने वैश्विक स्टारडम के बावजूद, दिलजीत के पास कोई स्टाइलिस्ट नहीं है। वास्तव में वह खुद के प्रति अपनी संस्कृति और अपनी शैली के प्रति सच्चे रहते हैं जो उन्हें इस नए युग के संगीत उद्योग में एक अलग पहचान देता है।

अमेरिका के सबसे पॉपुलर टॉक शो 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' का हिस्सा बनने वाले पहले पंजाबी सिंगर बनने के दौरान दिलजीत ने एक और इतिहास रच दिया। वह पंजाबी मुंडे बनकर स्टेज पर पहुंचे, जहां उनका स्टाइलिश अवतार बेहद कमाल का लग रहा था। वाइट कुर्ते के साथ, पंजाबी स्टाइल लुंगी और सिर पर बांधी पग उनको लुक को चार चांद लगा रही थी।

इस खास इवेंट के लिए सिंगर ने हीरों से जड़ी घड़ी चुनी। इस Audemars Piguet की Royal Oak Selfwinding वॉच का 18 कैरेट रोज गोल्ड लिंक वाला ब्रेसलेट स्टेनलेस स्टील से बना है। साथ ही 18 कैरेट रोज गोल्ड को सिल्वर डायल के पास लगाया है।इसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शो से तस्वीरें सामने आने के बाद से ही इस पंजाबी मुंडे का अंदाज और स्टाइल दुनियाभर में छा गया है।

इससे पहले भी दिलजीत इस तरह का इतिहास रच चुके हैं। वह प्रतिष्ठित संगीत समारोह कोचेला में प्रस्तुति देने वाले पहले पंजाबी कलाकार हैं। अपना कार्यक्रम शुरू करने से पहले उन्होंने विनम्रतापूर्वक भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था-"सत श्री अकाल जी।" उन्होंने एक साधारण काले रंग का कुर्ता, तांबा और पगड़ी पहनकर मंच संभाला था। यह इस बात का प्रमाण था कि वह अपनी संस्कृति का कितना सम्मान करते हैं और उसे कितना महत्व देते हैं। दोसांझ अपनी जड़ों से दूर नहीं जाते, चाहे उनकी सफलता उन्हें कहीं भी ले जाए।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया