Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग पर 'आप' का बड़ा आरोप, 'भाजपा जिम्मेदार, सिंगर ने नहीं स्वीकारा था उसका ऑफर'

13 मई, 2026 09:18 PM

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर राज्य सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने बड़ा दावा किया है। चीमा ने कहा कि फायरिंग की घटना के लिए भाजपा जिम्मेदार है। दिलजीत दोसांझ ने उसका पार्टी में शामिल होने का ऑफर ठुकराया था। पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पूरा देश जानता है कि भारतीय जनता पार्टी की गुजरात में लंबे समय से सरकार है। लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल में रह रहा है। भाजपा ने थोड़े दिन पहले दिलजीत दोसांझ को अनुरोध किया था कि हमारी पार्टी में शामिल हो जाएं, लेकिन उन्होंने पूरी दुनिया के सामने इनकार कर दिया कि मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो सकता हूं, बल्कि मैं अपना जो शो है वो करता रहूंगा। इसके बाद उनके मैनेजर के ऊपर हमला होना और उसके बाद लॉरेंस बिश्नोई की ओर से उसकी जिम्मेदारी लेना, ये बताता है कि जो भी उसकी पार्टी में शामिल नहीं होता उसको डराती है, धमकाती है और उसके ऊपर फायरिंग करवाती है।" हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि फायरिंग की घटना के लिए भाजपा जिम्मेदार है। यह एंटी-पंजाब पार्टी है, जो अब बेनकाब हो चुकी है।

इस दौरान, आम आदमी पार्टी के नेता ने पंजाब में ईडी और सीबीआई के छापों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "आज भाजपा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई, आयकर विभाग और भारत निर्वाचन आयोग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल अपने मकसद के लिए हथियार और औजार के तौर पर कर रही है।"

पेपर लीक के आरोपों के चलते नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं होती हैं, और फिर मामला सीबीआई को सौंप दिया जाता है और अंततः दबा दिया जाता है। नीट परीक्षा के मामले में भी ऐसा ही होता दिख रहा है, क्योंकि अब यह मामला सीबीआई को सौंपा जा रहा है। मेरा मानना है कि यह देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इन बच्चों को हमारे राष्ट्र का भविष्य संवारना था।"

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नागरिकों से ईंधन बचाने और सोने की खरीदारी से बचने की अपील पर आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, "इस देश में कई जाने-माने लोग कारोबार से जुड़े हैं, खासकर सोने के व्यापार से। लाखों लोग सोने के कारोबार में लगे हुए हैं और मेरा मानना है कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर एक बड़ा हमला किया है। सोना हमारे समाज में हमारी बेटियों और महिलाओं से भी गहराई से जुड़ा है, इसलिए मेरा मानना है कि यह महिलाओं के लिए भी एक गंभीर झटका है। इससे पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था बहुत ज्यादा अस्थिर और नाजुक होती जा रही है।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे