Friday, March 27, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह बोले- बिहार में NDA ने गड़बड़ी करके चुनाव जीता, वहां 68 लाख लोगों के नाम काटे, क्या वे भारत के नागरिक नहीं

01 दिसंबर, 2025 07:00 PM

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि देश में बड़े स्तर पर वोट चोरी हो रही है और इसका एक उदाहरण भोपाल में राष्ट्रीय स्वयं संघ का कार्यालय है जिसमें 30 मतदाताओं के पते हैं लेकिन उनमे से 29 वहां रहते ही नहीं हैं। दिग्विजय सिंह ने सोमवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि संघ कार्यालय में भी ‘वोट चोरी' की जा रही है। भोपाल के संघ कार्यालय में उन्होंने वोट चोरी पकड़ी है। वहां 30 में से 29 मतदाता का एक ही पता मिला है जबकि इस पते पर एक ही व्यक्ति रहता है। उनका कहना था कि नियम यह है कि इतनी बड़ी संख्या में एक ही घर में अगर दस मतदाता हैं तो इसकी जांच के लिए उस क्षेत्र में तैनात वरिष्ठ चुनाव अधिकारी को खुद मौके पर जाना पड़ता है। इस मामले में क्या ऐसा हुआ है और अगर नहीं हुआ है तो इसकी पड़ताल की जानी चाहिए और असलियत का पता लगना चाहिए।

उन्होंने इसे वोट चोरी का गंभीर मामला बताया और कहा कि जिस बीएलओ ने ये सब नाम चढ़ाए हैं और जिस अधिकारी ने इन नामों को मंजूरी है उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। सवाल यह है कि सूची को बिना प्रमाण के अंतिमरूप देने वाले अधिकारी ने कैसे मान्य कर दिया। उनका यह भी कहना था कि नियम के अनुसार यदि एक घर में दस से ज्यादा मतदाता हैं तो निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह उस घर जाकर मौके पर स्थिति का आकलन करे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव सुधार बहुत जरूरी है और इसको लेकर संसद में भी चर्चा होनी चाहिए लेकिन सरकार इस बारे में बात करने को ही तैयार नहीं है। सरकार इस बारे में बात ही नहीं करने देती है। उन्होंने कहा कि आयोग को इतिहास माफ नहीं करेगा यदि वह इसी तरह से चुनाव का काम करवाता रहेगा। उन्होंने सरकार पर एसआईआर पर चर्चा कराने से भागने का आरोप लगाया और कहा कि आयोग एक तरह से भाजपा का झंडाबरदार बनकर काम कर रहा है।

उनका कहना था कि बिहार में भाजपा गठबंधन ने गड़बड़ी करके चुनाव जीता है। वहां 68 लाख लोगों के नाम काटे गये हैं। सवाल है कि जिनके नाम काटे गये हैं वे भारत के नागरिक हैं कि नहीं। कमाल यह है कि 20 लाख नये मतदाता जोड़े गये हैं और इनमें पांच लाख ऐसे हैं जिन्होंने फार्म ही जमा नहीं किया। सवाल है कि इन लोगों के नाम मतदाता सूची में कैसे जोड़े गये हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन