Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

दुनिया

दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल सौंपने में संतुलन जरूरी, अमेरिकी भूमिका का सम्मान हो: हेगसेथ

30 मई, 2026 02:13 PM

सिंगापुर : अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल (ओपीसीओएएन) हस्तांतरित करने की प्रक्रिया में ऐसा संतुलन होना चाहिए, जिसमें दशकों से निभाई जा रही अमेरिकी सैन्य जिम्मेदारियों और भूमिका का सम्मान बना रहे। हेगसेथ ने यह बात सिंगापुर में एक डिफेंस फोरम में कही। फिलहाल सोल और वाशिंगटन के बीच ट्रांजिशन कब और कैसे आगे बढ़े इसे लेकर राय अलग-अलग है। एशिया सिक्योरिटी समिट को शांगरी ला डायलॉग के नाम से भी जाना जाता है। हेगसेथ ने यहां कहा, " अमेरिका युद्धकालीन नियंत्रण वापस लेने की दक्षिण कोरिया की इच्छा का स्वागत करता है, लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सैन्य योजनाओं और जिम्मेदारियों के बीच उचित संतुलन बना रहे।"

योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, दक्षिण कोरिया की सरकार 2028 तक अमेरिका से युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल वापस लेने की योजना बना रही है, ताकि राष्ट्रपति ली जे म्युंग के कार्यकाल के दौरान यह प्रक्रिया पूरी हो सके। हालांकि, इस समयसीमा को लेकर सोल और वाशिंगटन के बीच मतभेद की आशंकाएं भी सामने आई हैं।

इस बीच, यूएस फोर्सेज कोरिया कमांडर जनरल जेवियर ब्रूनसन के एक बयान ने संशय पैदा कर दिया। उन्होंने कहा कि ओपीसीओएएन हस्तांतरण से पहले आवश्यक सैन्य क्षमताओं और तैयारी को सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सही क्षमता, सही स्थान और सही समय को ध्यान में रखते हुए ही यह बदलाव किया जाना चाहिए।

हेगसेथ ने दक्षिण कोरिया की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की पहल की भी सराहना की। उन्होंने कहा, " राष्ट्रपति ली का रक्षा खर्च को जीडीपी के 3.5 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसले व्यावहारिक और दूरदर्शी है।" उन्होंने कहा कि अन्य सहयोगी देशों को भी इसी राह पर चलना चाहिए।
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दक्षिण कोरिया के परमाणु ऊर्जा संचालित पनडुब्बी कार्यक्रम का समर्थन दोहराते हुए कहा कि सहयोगी देशों की समुद्री युद्ध क्षमता में वृद्धि क्षेत्रीय स्थिरता और प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करेगी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं